{"_id":"6a96ee0321534909bc00da74","slug":"up-physical-efficiency-test-for-home-guard-recruitment-from-september-8-admit-card-can-be-downloaded-from-th-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: होमगार्ड भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 8 सितंबर से, इस वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: होमगार्ड भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 8 सितंबर से, इस वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
Tue, 01 Sep 2026 08:53 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 01 Sep 2026 08:53 PM IST
सार
Home Guard Recruitment Exam: होमगार्ड के 41,424 पदों पर एनरोलमेंट-2025 के तहत चयनित अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) आगामी 8 सितंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन
होमगार्ड भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा आठ से।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होमगार्ड के 41,424 पदों पर एनरोलमेंट-2025 के तहत चयनित अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) आगामी 8 सितंबर से शुरू होगी। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा का प्रवेश पत्र बोर्ड की बेवसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या एवं जन्म तिथि की सहायता से लॉगिन कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक ने इसकी विस्तृत सूचना के लिए वेबसाइट का अवलोकन करते रहने का निर्देश दिया है। बता दें कि होमगार्ड भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन बीती 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक हुआ था। इसमें 19.29 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। वहीं कुल 25,32,202 आवेदन आए थे। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु लिंक hgupexam2025.com/hg2025petadmit
विज्ञापन