फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Up Pet exam Commission on Tuesday released schedule and guidelines for application in PET-2022 exam hindi news

UP PET: पीईटी-2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि, सिलेबस और सबकुछ

Tue, 28 Jun 2022 09:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 28 Jun 2022 09:20 PM IST
सार

आयोग की ओर से मंगलवार को पीईटी-2022 में आवेदन के लिए कार्यक्रम और दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन और शुल्क 27 जुलाई तक जमा किए जाएंगे। 27 अक्तूबर 2022 के बाद विभिन्न पदों पर मुख्य परीक्षाओं के लिए जो विज्ञापन जारी किए जाएंगे, उनके अभ्यर्थियों की शार्टलिस्टिंग पीईटी-2022 के स्कोर के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन
Up Pet exam Commission on Tuesday released schedule and guidelines for application in PET-2022 exam hindi news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन और शुल्क 27 जुलाई तक जमा किए जाएंगे। शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन तीन अगस्त तक किया जा सकेगा। आयोग की ओर से मंगलवार को पीईटी-2022 में आवेदन के लिए कार्यक्रम और दिशा-निर्देश जारी किए गए। आयोग की ओर से 28 अक्तूबर 2021 को घोषित पीईटी-2021 का परिणाम एक वर्ष तक प्रभावी रहेगा। आयोग की ओर से 27 अक्तूबर 2022 के बाद विभिन्न विभागों में समूह ‘ग’ की भर्ती की मुख्य परीक्षाओं के लिए जो विज्ञापन जारी किए जाएंगे, उनमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पीईटी-2022 परीक्षा में हिस्सा लेकर उचित स्कोर लाना अनिवार्य है।

विज्ञापन

आयोग के सचिव अवनीश कुमार सक्सेना ने बताया है कि आयोग की ओर से समूह 'ग' के सभी पदों पर चयन के लिए पीईटी अनिवार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि पीईटी-2021 का परिणाम 27 अक्तूबर 2022 तक प्रभावी रहेगा। आयोग की ओर से विभिन्न पदों की मुख्य परीक्षाओं के लिए 27 अक्तूबर तक जो विज्ञापन जारी किए जाएंगे, उनके अभ्यर्थियों की शार्टलिस्टिंग पीईटी-2021 के परिणाम के आधार पर की जाएगी। लेकिन 27 अक्तूबर 2022 के बाद विभिन्न पदों पर मुख्य परीक्षाओं के लिए जो विज्ञापन जारी किए जाएंगे, उनके अभ्यर्थियों की शार्टलिस्टिंग पीईटी-2022 के स्कोर के आधार पर की जाएगी।

जो अभ्यर्थी पीईटी-2022 में शामिल नहीं होंगे, उन्हें 27 अक्तूबर के बाद जारी होने वाले भर्ती के विज्ञापनों में आवेदन का मौका नहीं दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किया जाएगा। किसी भी स्थिति में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। पीईटी-2022 का स्कोर भी परिणाम घोषित होने से एक वर्ष की अवधि तक मान्य होगा। परीक्षा की तिथि आगामी दिनों में घोषित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षिक अर्हता
पीईटी-2022 के लिए हाईस्कूल या उसके समकक्ष, उससे उच्च शैक्षिक प्राप्त अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते है।

विज्ञापन

आयु सीमा
पीईटी-2022 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु एक जुलाई 2022 को 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। एक जुलाई 1982 के बाद और एक जुलाई 2004 से पहले जन्में अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में सरकार की ओर से निर्धारित मापदंड के अनुसार छूट दी जाएगी। सरकार की ओर से वर्गीकृत खेलों के कुशल खिलाड़ियों को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी। भूतपूर्व सेनिकों को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।

श्रेणी आवेदन शुल्क ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क कुल आवेदन शुल्क
सामान्य 160 25 185
ओबीसी 160 25 185
अनुसूचित जाति 70 25 95
अनुसूचित जनजाति 70 25 95
दिव्यांगजन 00 25 25

सौ अंक का होगा प्रश्न पत्र
पीईटी-2022 में सौ अंक का प्रश्न पत्र दिया जाएगा, जिसे दो घंटे में हल करना होगा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पीईटी-2022 का पाठ्यक्रम भी जारी किया है। जिसमें भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान, प्रारंभिक अंकगणित, सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, तर्क एवं तर्कशक्ति विषय से जुड़े पांच-पांच अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। सामयिकी, सामान्य जागरूकता, अपठित हिन्दी गद्यांश का विवेचन और विश्लेषण, ग्राफ की व्याख्या और विश्लेषण, तालिका की व्याख्या और विश्लेषण विषय पर दस-दस अंक के पांच-पांच प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed