फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: PCS officers transferred in the state; 23 officials reassigned, with several ADMs and SDMs being moved.

यूपी: प्रदेश में पीसीएस का तबादला, 23 अधिकारी हुए इधर से उधर; कई एडीएम और एसडीएम बदले; पढ़िए लिस्ट

Sat, 03 Oct 2026 01:25 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 03 Oct 2026 01:25 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कई अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त और अन्य पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कुछ अधिकारियों को प्रतीक्षारत किया गया है। तबादलों के तहत कई जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।

विज्ञापन
UP: PCS officers transferred in the state; 23 officials reassigned, with several ADMs and SDMs being moved.
तबादला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें कई अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त और अन्य प्रशासनिक पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। कुछ अधिकारियों को प्रतीक्षारत भी किया गया है।

विज्ञापन


तबादला सूची के अनुसार, चंद्र कुमार को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), संतकबीरनगर से मुख्य राजस्व अधिकारी, देवरिया बनाया गया है। जितेंद्र विक्रम को उपजिलाधिकारी, ललितपुर से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), संतकबीरनगर भेजा गया है। लवी त्रिपाठी को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मेरठ से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सहारनपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


राजेश कुमार को उपजिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मेरठ और पुष्पेंद्र पटेल को उपजिलाधिकारी, अमेठी से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रामपुर बनाया गया है। अर्पित गुप्ता, जो प्रतीक्षारत थे, को कुलसचिव, बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय शंकर को उपजिलाधिकारी, बिजनौर से कुलसचिव, महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुशीनगर बनाया गया है। अभिनव कन्नौजिया को उपजिलाधिकारी, अमेठी से संयुक्त दुग्ध आयुक्त, दुग्ध आयुक्त कार्यालय भेजा गया है।

बृजेश कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी (नगर), मेरठ से सचिव, मेरठ विकास प्राधिकरण और शिवानी सिंह को संबद्ध राजस्व परिषद, लखनऊ से अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), जालौन बनाया गया है। प्रेम चंद्र मौर्य को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), जालौन से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), प्रतापगढ़ भेजा गया है।

रामजी मिश्रा को उपनिदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), लखनऊ बनाया गया है। राजेंद्र कुमार को उपजिलाधिकारी, गाजियाबाद से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), हरदोई और प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), हरदोई से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मुरादाबाद भेजा गया है।

बृजेश कुमार त्रिपाठी को संयुक्त निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय, लखनऊ से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), लखीमपुर खीरी की जिम्मेदारी दी गई है। अनिरुद्ध प्रताप सिंह को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), मुजफ्फरनगर से उपनिदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद बनाया गया है।

किशुक श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी (नगर), अयोध्या से प्रतीक्षारत किया गया है। संगीता देवी को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मुरादाबाद से अपर जिलाधिकारी (नगर), अलीगढ़ भेजा गया है। गंभीर सिंह को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), आजमगढ़ से इसी पद पर मुजफ्फरनगर भेजा गया है।

नरेंद्र सिंह को उपनिदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), आजमगढ़ बनाया गया है। आदित्य कुमार प्रजापति को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), प्रतापगढ़ से अपर जिलाधिकारी (नगर), मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है।

अमित कुमार को अपर नगर आयुक्त, वाराणसी से उपनिदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद बनाया गया है। वहीं मयंक कुंड को उपजिलाधिकारी, हरदोई से उपजिलाधिकारी, मुरादाबाद भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed