{"_id":"67eead90001d33401b081d61","slug":"up-rld-also-claims-in-state-cabinet-expansion-cabinet-expansion-will-happen-after-bjp-becomes-state-presiden-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार में रालोद का भी दावा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद होगा कैबिनेट विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार में रालोद का भी दावा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद होगा कैबिनेट विस्तार
Thu, 03 Apr 2025 09:19 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 03 Apr 2025 09:19 PM IST
सार
UP Cabinet Expansion: यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की खबरों के बीच रालोद ने भी एक मंत्री को बनाने की बात कही है। मालूम हो कि इस समय रालोद के प्रदेश में इस समय नौ विधायक हैं।
विज्ञापन
जयंत चौधरी व सीएम योगी आदित्यनाथ। फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) भी एक मंत्री पद के लिए दावा पेश कर रहा है। पार्टी के विधायक अनिल कुमार को पिछले विस्तार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। पार्टी का कहना है कि अभी उसके कोटे का एक मंत्री बनना बाकी है।
विज्ञापन
दरअसल, प्रदेश में कई दिनों से कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं चल रही हैं। अब यह कहा जा रहा है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की तैनाती होने के साथ ही कैबिनेट विस्तार होगा। इसमें कुछ मंत्रियों के पर कतरने तो कुछ नए चेहरे शामिल करने की चर्चा है। इस बीच भाजपा के सहयोगी दल रालोद में भी हलचल तेज है। प्रदेश में नौ विधायकों वाली पार्टी एक और मंत्री पद पर दावा कर रही है।
विज्ञापन
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा से हमारी बात दो सांसद के साथ प्रदेश में दो मंत्री व एक एमएलसी पद पर हुई थी। ऐसे में प्रदेश में अनिल कुमार कैबिनेट मंत्री और योगेश दीक्षित एमएलसी बन चुके हैं। केंद्र में भी एक कैबिनेट मंत्री के साथ हमारे दो सांसद हैं। इस लिहाज से प्रदेश में अभी हमारे कोटे के एक मंत्री का दावा मजबूत है। उन्होंने कहा कि पार्टी इसके लिए कोई दबाव नहीं बना रही है, लेकिन विश्वास है कि हमारा हक मिलेगा।
विज्ञापन
अशरफ और बालियान के नाम की चर्चा
पार्टी सूत्रों के अनुसार रालोद कोटे से जिनको मंत्री बनाया जा सकता है, उसमें शामली के थाना भवन से विधायक अशरफ अली और मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना से विधायक राजपाल बालियान का नाम सबसे आगे है। जल्द ही इस मामले में रालोद नेतृत्व, भाजपा नेतृत्व से बात करके अपना दावा पेश करेगा। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में डेरा भी डाल दिया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन