फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Path Cleared for Construction of 298 km of Roads Under South Corridor; ₹725 Crore Sanctioned for 62 km of

UP: साउथ कॉरिडोर के तहत 298 किमी सड़क बनने का रास्ता साफ, 62 किमी निर्माण के लिए दिए 725 करोड़; जानें रोडमैप

Sat, 16 May 2026 08:47 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 16 May 2026 08:47 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर परियोजना के तहत 298 किलोमीटर से अधिक फोरलेन सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने 62 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 725 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इससे नेपाल सीमा से लेकर दक्षिण भारत तक कनेक्टिविटी मजबूत होगी और कई जिलों में आवागमन आसान बनेगा।

विज्ञापन
UP: Path Cleared for Construction of 298 km of Roads Under South Corridor; ₹725 Crore Sanctioned for 62 km of
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : AI

विस्तार

उत्तर प्रदेश में नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर के तहत 298.4 किमी लंबे फोरलेन मार्ग बनने का रास्ता साफ हो गया है। इसमें 62 किमी सड़क निर्माण के लिए 725.83 करोड़ रुपये दिए जाने को मंजूरी दे दी गई है। जबकि, 235.75 किमी लंबी सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।

विज्ञापन


वर्तमान में राज्य में निर्मित अधिकांश राष्ट्रीय राजमार्ग एवं एक्सप्रेसवे पूर्व से पश्चिम की दिशा में निर्मित हैं। इसलिए प्रदेश सरकार ने नेपाल बॉर्डर से सटे जिलों से प्रारंभ कर उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर महत्वपूर्ण जिलों को जोड़ने का फैसला किया गया है। यह कॉरिडोर इस तरह से डिजाइन किया गया है, ताकि अन्य राज्यों मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना आदि तक पहुंच सुगम बनाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

2340 किमी लंबा है नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर

नॉर्थ साउथ कॉरिडोर के तहत छह प्रमुख मार्ग रखे हैं। इनकी कुल लंबाई 2340 किमी है, जिसमें से 2041.60 किमी सड़क एक्सप्रेसवे या राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में पहले से निर्मित हैं। शेष 298.4 किमी के लिए राज्य सरकार ने अपने स्तर से योजना तैयार की है। इसमें पहला इकौना (श्रावस्ती)-अयोध्या-सुल्तानपुर-प्रयागराज मार्ग है, जोकि 262 किमी लंबा है। 

यह सड़क एनएचएआई के तहत आती है और पूरी तरह से निर्मित है। दो, कुशीनगर-देवरिया-दोहरीघाट-गाजीपुर-जमनिया मार्ग है, जिसकी कुल लंबाई 220 किमी है। इसमें से 163 किमी मार्ग फोरलेन बना हुआ है, जबकि देवरिया से कसया तक 31.5 किमी लंबा मार्ग और देवरिया से बरहज तक 21.75 किमी लंबा मार्ग स्वीकृत हो चुका है। इसके लिए 464.33 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

टांडा सुरहरपुर और शाहगंज मुंगरा बादशाहपुर मार्ग का प्रस्ताव भेजा

तीसरा 295 किमी लंबा पिपरी (भारत-नेपाल सीमा)-बांसी (सिद्धार्थनगर)-प्रयागराज मार्ग है। इसमें 187.6 किमी मार्ग पहले से बना हुआ है, जबकि 107.4 किमी सड़क बननी है। इसमें सिद्धार्थनगर में 9.40 किमी बर्डपुर पिपरहवा मार्ग के लिए 261.50 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। वहीं, 30 किमी लंबा टांडा सुरहुरपुर मार्ग और 68 किमी शाहगंज-मुंगराबाद शाहपुर मार्ग का प्रस्ताव भेज दिया गया है।

 

चौडगरा-जोनिहा-ललौली मार्ग कार्ययोजना में शामिल

कॉरिडोर के तहत चौथा पैच 502 किमी लंबा लखीमपुर-सीतापुर-नवाबगंज-बांदा मार्ग है। इसमें 456 किमी सड़क निर्मित है। शेष 29 किमी लंबे चौडगरा-जोनिहा मार्ग और 17 किमी लंबे जोनिहा-ललौली मार्ग का प्रस्ताव कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है।

मुस्तफाबाद-पूरनपुर और शाहजहांपुर-मुंडेर मार्ग भी होगा चौड़ा

वहीं, कॉरिडोर में पांचवां 547 किमी लंबा बरेली-आगरा-झांसी-ललितपुर मार्ग शामिल है, जो पूरी तरह से निर्मित है। वहीं, छठा मुस्तफाबाद (पीलीभीत टाइगर रिजर्व)-शाहजहांपुर-उरई-हरपालपुर मार्ग 514 किमी लंबा है, जो 426 किमी निर्मित है, जबकि शेष 32 किमी लंबे मुस्तफाबाद-पूरनपुर और 56 किमी शाहजहांपुर-मुंडेर मार्ग को कार्ययोजना में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed