फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Passport will no longer be made with special appointment, 15 days waiting for appointment in Lucknow

यूपी : स्पेशल अप्वाइंटमेंट से अब नहीं बनेंगे पासपोर्ट, लखनऊ में अप्वाइंटमेंट के लिए 15 दिन की वेटिंग

Sun, 03 Oct 2021 08:43 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 03 Oct 2021 08:43 AM IST
सार

क्षेत्रीय पासपोर्ट विभाग स्पेशल अप्वाइंटमेंट के जरिए पासपोर्ट बनाने के लिए छह अक्तूबर को जो पासपोर्ट मेला आयोजित करने जा रहा था, उस पर विदेश मंत्रालय ने रोक लगा दी है।

विज्ञापन
UP: Passport will no longer be made with special appointment, 15 days waiting for appointment in Lucknow
भारतीय पासपोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

विस्तार

प्रदेश में आवेदक अब स्पेशल अप्वाइंटमेंट से पासपोर्ट नहीं बनवा पाएंगे। क्षेत्रीय पासपोर्ट विभाग स्पेशल अप्वाइंटमेंट के जरिए पासपोर्ट बनाने के लिए छह अक्तूबर को जो पासपोर्ट मेला आयोजित करने जा रहा था, उस पर विदेश मंत्रालय ने रोक लगा दी है। सूत्रों का कहना है कि कोरोना के चलते यह रोक लगाई गई है। 

विज्ञापन


दरअसल कोरोना काल में कुल क्षमता से महज 50 फीसदी पासपोर्ट ही बन पा रहे थे। इससे वर्तमान में लखनऊ पासपोर्ट सेवाकेंद्र से बनवाने वाले आवेदकों को 15 दिन की वेटिंग का सामना करना पड़ रहा है। यानी जिन आवेदकों ने बीते शुक्रवार (एक अक्तूबर) को आवेदन किया तो उनको 17 अक्तूबर का अप्वाइंटमेंट कंफर्म हुआ। सबसे ज्यादा अप्वाइंटमेंट की वेटिंग गोरखपुर में है। यहां पर 15 नवंबर तक की वेटिंग चल रही है। 
विज्ञापन


इसी तरह वाराणसी में 22 अक्तूबर पर कानपुर पासपोर्ट सेवाकेंद्र में 11 अक्तूबर की वेटिंग है। पासपोर्ट विभाग ने जरूरतमंद आवेदकों का पासपोर्ट बनाने के लिए नौ अक्तूबर को पासपोर्ट मेला आयोजित करने का प्रस्ताव तैयार किया था। इसके लिए 6 अक्तूबर को स्पेशल अप्वाइंटमेंट जारी होने थे। इसके लिए जब विदेश मंत्रालय से अनुमति मांगी गई तो कोरोना के चलते रोक लगा दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed