फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Panchayat Election: One lakh 15 thousand wards of Gram Panchayat member remain vacant in second phase

यूपी पंचायत चुनाव : दूसरे चरण में ग्राम पंचायत सदस्य के एक लाख 15 हजार वार्ड रह गए खाली

Fri, 09 Apr 2021 08:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 09 Apr 2021 08:32 PM IST
सार

- 187781 वार्डों के लिए 69,314 नामांकन मिले
- दूसरे चरण के लिए 19 अप्रैल को होगा मतदान

विज्ञापन
UP Panchayat Election: One lakh 15 thousand wards of Gram Panchayat member remain vacant in second phase
यूपी पंचायत चुनाव - फोटो : self

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 20 जिलों में 14,897 ग्राम पंचायतों के 1,87,781 वार्डों में से 1 लाख 15 हजार से अधिक वार्ड खाली रह गए हैं। दूसरे चरण में कुल 2 लाख 33 हजार 616 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं।राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि 787 जिला पंचायत वार्ड सदस्य के लिए 8024 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। 19,563 क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड के लिए 56,874 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। 14,897 ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 99,404 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के 1,87,781 वार्डों में 69,314 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।

विज्ञापन


दूसरे चरण के लिए अमरोहा, आजमगढ़, इटावा, एटा, कन्नौज, गोंडा, गौतमबुद्ध नगर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, बदायूं, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मैनपुरी, महराजगंज, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, वाराणसी और सुल्तानपुर में नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार से शुरू हुई, शनिवार को भी नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 11 अप्रैल तक नाम वापस ले सकेंगे। दूसरे चरण के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed