{"_id":"6089ba3e8ebc3e8d5621db8e","slug":"up-panchayat-election-news-voting-for-fourth-phase-of-election-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव : अंतिम चरण का मतदान आज, तीन करोड़ लोग तय करेंगे 2.10 लाख उम्मीदवारों का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव : अंतिम चरण का मतदान आज, तीन करोड़ लोग तय करेंगे 2.10 लाख उम्मीदवारों का भविष्य
Thu, 29 Apr 2021 01:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 29 Apr 2021 01:10 AM IST
सार
- चुनाव आयोग और पुलिस की तैयारियां पूरी, पोलिंग पार्टिंयां रवाना
- शांति पूर्ण चुनाव के लिए पुलिस ने किए पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के मतदान के लिए राज्य निर्वाचन आयोग और पुलिस विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। आज 17 जिलों में होने वाले चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। इस फेज में कुल 19035 मतदान केंद्र और 48554 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। कुल 2 करोड़ 98 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग इस चरण में कर सकेंगे।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि चौथे चरण के निर्वाचन के लिए कुल 243708 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तैनात किया गया है जिनमें से 395 जोनल मजिस्ट्रेट, 2665 सेक्टर मजिस्ट्रेट शामिल हैं। मनोज कुमार ने सभी मतदान केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए मतदान कराए जाने के निर्देश दिए हैं। मनोज कुमार ने बताया कि मतदान केन्द्र पर प्रवेश करने वाले व्यक्ति के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा केवल मतदाता की पहचान पर शंका होने पर ही मास्क हटाया जाएगा। बूथ में जाने से पहले हाथ सेनिटाइज करना होगा।
विज्ञापन
33205 पदों के लिए 2.10 लाख उम्मीदवार मैदान में
चतुर्थ चरण के 17 जनपदों में 738 जिला पंचायत वार्ड के जिला पंचायत सदस्यों के लिए 10679 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 18356 क्षेत्र पंचायत वार्ड के क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 85408 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसी तरह इन 17 जिलों में 14111 ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए 114400 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था के पूरे बंदोबस्त
उधर अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि अंतिम चरण के चुनाव के लिए सभी बंदोबस्त कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत इन जिलों में 51 कंपनी पीएसी और 10 कंपनी केंद्रीय अर्ध सैनिक बल उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा 375 निरीक्षकों, 7456 उप निरीक्षकों, 15040 मुख्य आरक्षी और 54020 सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही 66444 होमगार्ड, 2212 पीआरडी जवान और 4776 रिक्रूट्स की भी ड्यूटी चुनाव के लिए लगाई गई है।
उन्होंने बताया कि शांति पूर्ण और भय मुक्त चुनाव कराने के लिए सभी बंदोबस्त किए गए हैं। अवैध असलहे और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान चला कर भारी संख्या में असलहे और अवैध शराब बरामद की गई है व सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव के लिए 7 लाख 28 हजार 683 लाइसेंसी असलहाधारियों के शस्त्र जमा कराए गए हैं साथ ही जिन जिलों में चुनाव है वहां के बार्डर वाले जिलों में 2925 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं।
पंचायती राज ने मतदान केंद्रों का कराया सैनिटाइजेशन
वहीं पंचायती राज विभाग ने उन सभी 19035 मतदान केंद्रों का सैनिटाइजेशन कराया जहां बृहस्पतिवार को वोट डाले जाने हैं। पंचायत राज विभाग की निदेशक किंजल सिंह ने बताया कि मतदान केंद्रों पर निगरानी समिति के सदस्य के रुप में आंगनबाड़ी कार्यकत्री और आशा बहू पल्स आक्सी मीटर और थर्मा मीटर लेकर मौजूद रहेंगी जो मतदाताओं का तापमान और एसपीओ 2 लेवल चेक करेंगी।
इन 17 जिलों में होना है मतदान
बुलंदशहर, हापुड़, संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, फर्रूखाबाद, बांदा, कौशांबी, सीतापुर, अंबेडकरनगर, बहराइच, बस्ती, कुशीनगर, गाजीपुर, सोनभद्र और मऊ में चौथे और अंतिम चरण के लिए मतदान होगा।