UP: पल्लवी पटेल को पुलिस फोर्स ने घेरा, बिखरे दिखे बाल; बैरिकेडिंग लगा रोका तो गुस्से में सड़क पर बैठीं
लखनऊ में UGC इक्विटी रेगुलेशन 2026 के समर्थन में निकाले जा रहे मार्च के दौरान पल्लवी पटेल और पुलिस के बीच झड़प हो गई। विधानसभा की ओर बढ़ रहे मार्च को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया।
विस्तार
यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन 2026 के समर्थन में अपना दल कमेरावादी की विधायक पल्लवी पटेल द्वारा निकाले गए पैदल मार्च के दौरान मंगलवार को पुलिस से झड़प हो गई।
पुलिस ने आईटी चौराहे से विधानभवन की ओर कूच कर रहे नेताओं को पुलिस लाइन के पास पिंक बूथ पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया। इससे प्रदर्शनकारी नाराज हो गए।