{"_id":"67b0c8d09cccf25c370e37f0","slug":"up-ots-extended-till-28th-february-now-you-can-avail-the-benefit-of-discount-in-electricity-bill-till-28th-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 28 फरवरी तक के लिए बढ़ी ओटीएस, इस तरह से ले सकेंगे बिजली बिल में छूट का लाभ, जारी हुए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 28 फरवरी तक के लिए बढ़ी ओटीएस, इस तरह से ले सकेंगे बिजली बिल में छूट का लाभ, जारी हुए निर्देश
Sat, 15 Feb 2025 10:38 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 15 Feb 2025 10:38 PM IST
सार
OTS Scheme in UP: यूपी बिजली विभाग की एकमुश्त समाधान योजना की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। पहले यह योजना 15 फरवरी तक चलनी थी।
विज्ञापन
यूपी में ओटीएस योजना लागू।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तीसरे चरण की तिथि 15 दिन के लिए बढ़ा दी गई है। अभी तक यह योजना 15 फरवरी तक चलनी थी, जिसे बढ़ाकर 28 फरवरी तक कर दिया गया है। इस संबंध में सभी विद्युत वितरण निगमों के प्रबंध निदेशकों को निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसिलिंग 17 से
प्रदेश के सरकारी एवं निजी मेडिकल कॉलेजों में एमडी, एमएस और डीएनबी कोर्स में दाखिले के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसिलिंग के लिए पंजीयन 17 फरवरी से शुरू होगा। च्वाॅइस फिलिंग 18 से 20 तक और सीट आवंटन 22 को होगा। आवंटन पत्र डाउनलोड करने और दाखिला लेने की तिथि 24 से 28 फरवरी तय की गई है।
विज्ञापन
बिजलीकर्मियों ने प्रबंधन पर भयभीत करने का लगाया आरोप
पूर्वांचल और दक्षिणांचल निगमों के निजीकरण के मसौदे के विरोध में बिजली कर्मियों का प्रदर्शन जारी है। शनिवार को प्रदर्शन में कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन भय का वातावरण बना रहा है। वह गर्मी को देखते हुए सुधार कार्यक्रम चलाने के बजाय बाधा डाल रहा है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने शक्ति भवन पर प्रदर्शन करते हुए कहा कि सभी कार्मिक एवं अभियंता मिलकर उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन प्रबंधन खलल पैदा कर रहा है। संघर्ष समिति पदाधिकारियों ने कहा कि निजीकरण का निर्णय वापस होने तक विरोध जारी रहेगा। उन्होंने सुधार और संघर्ष के मंत्र का पालन करते हुए बिजली कर्मचारियों, संविदा कर्मियों और अभियंताओं से अपील की है कि वे चालू वित्तीय वर्ष में अधिकतम राजस्व वसूली का लक्ष्य प्राप्त करने में पूरी शक्ति लगाएं। उन्होंने कार्पोरेशन प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि प्रबंधन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बार फिर बिजली अभियंताओं को ट्रांसफर कर, चार्जशीट देकर और निलंबन जैसी कार्रवाई कर भय का वातावरण बना रहा है।
विज्ञापन