फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Orders issued to investigate educational institutions with high dropout rates

UP: ज्यादा ड्रॉपआउट रेट वाले शिक्षण संस्थानों की जांच के आदेश, छात्रवृत्ति लेकर विद्यार्थियों ने पढ़ाई बीच में

Sat, 07 Jun 2025 10:59 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 07 Jun 2025 10:59 AM IST
सार

जांच के लिए पहले चरण में 60 कॉलज चिह्नित किए गए हैं। संबंधित जिलाधिकारियों से जल्द समाज कल्याण निदेशालय को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। मामले में विद्यार्थियों के फर्जी होने की प्रबल आशंका है।

विज्ञापन
UP: Orders issued to investigate educational institutions with high dropout rates
- फोटो : FREEPIK

विस्तार

समाज कल्याण विभाग ने उन संस्थानों की जांच कराने के आदेश दिए हैं, जहां ड्रॉपआउट रेट ज्यादा है। दरअसल, इन संस्थानों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने पहले साल छात्रवृत्ति लेकर अगले साल उसी पाठ्यक्रम में दाखिला ही नहीं लिया। ऐसे में इन विद्यार्थियों के फर्जी होने की प्रबल आशंका है। पहले चरण में प्रदेश में इस तरह के 60 शिक्षण संस्थान चिह्नित किए गए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ढाई लाख रुपये तक सालाना आय वाले एससी-एसटी छात्र और दो लाख रुपये तक सालाना आय वाले अन्य वर्गों के छात्रों को छात्रवृत्ति के साथ शुल्क भरपाई करती है। देखने में आया है कि तमाम कॉलेज ऐसे हैं, जिनमें चल रहे पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों ने पहले साल तो दाखिला लिया, पर दूसरे या तीसरे वर्ष में छात्रवृत्ति के पोर्टल पर अपना डाटा अपडेट ही नहीं कराया। यानी, दूसरे या तीसरे वर्ष में छात्रवृत्ति और शुल्क भरपाई के लिए उन्होंने ऑनलाइन आवेदन ही नहीं किया।
विज्ञापन


उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, सबसे ज्यादा ड्रॉपआउट रेट वाले 60 कॉलेज चिह्नित करके जांच शुरू कर दी गई है। संबंधित जिलाधिकारियों से कहा गया है कि वे जल्द जांच करवाकर अपनी रिपोर्ट समाज कल्याण निदेशालय को भेजें। जांच टीम मौके पर जाकर विद्यार्थियों से बात करेगी, संस्थान में जमा उनके दस्तावेज चेक करेगी। ड्रॉपआउट के सही कारण न मिलने या कोई अनियमितता मिलने पर उसकी रिपोर्ट देगी। यहां बता दें कि इस योजना में हर साल 50 लाख से ज्यादा छात्रों को भुगतान होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed