{"_id":"63ffbc4ee68c009b5c0eba43","slug":"up-order-issued-to-demote-dig-jail-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : डीआईजी जेल को पदावनत करने का आदेश जारी, राज्यमत्री ने कहा- भ्रष्टाचार नहीं बर्दाश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : डीआईजी जेल को पदावनत करने का आदेश जारी, राज्यमत्री ने कहा- भ्रष्टाचार नहीं बर्दाश्त
Thu, 02 Mar 2023 02:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 02 Mar 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
UP Police Recruitment 2022
- फोटो : Social Media
सीएम के निर्देश पर डीआईजी जेल शैलेंद्र मैत्रेय को पदावनत करते हुए वरिष्ठ जेल अधीक्षक बना दिया गया है। इस बाबत प्रमुख सचिव कारागार ने आदेश जारी कर दिए। कारागार एवं होमगार्ड्स राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि इस सरकार में प्रकार की अनियमितता एवं भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
मैत्रेय को नियम विरुद्ध पदोन्नत करने का आरोप है। उनकी पदोन्नति शासन को करनी थी पर विभागीय अधिकारियों ने उन्हें मई 2022 में वरिष्ठ जेल अधीक्षक से डीआईजी बना दिया।
विज्ञापन
मैत्रेय को वर्ष 2007 में भी बस्ती जेल का अधीक्षक रहने के दौरान निलंबित किया गया था। आरोप था कि जेल में बंद तत्कालीन सपा जिलाध्यक्ष रामवृक्ष यादव ने अपने जन्मदिन का जश्न जेल में मनाया था।
विज्ञापन
इसके अलावा एक अन्य प्रकरण में लखनऊ जेल में बंद शाइन सिटी के आरोपियों की पावर ऑफ अटॉनी करने के मामले की जांच शैलेंद्र मैत्रेय को दी गयी थी। उन पर आरोपियों की मदद करने का आरोप लगा जिस पर इस मसले पर कारागार मंत्री के निर्देश पर जांच अधिकारी बदल दिए गए।