{"_id":"677fda6c39d7a6a7ff00efd6","slug":"up-opportunity-to-become-agniveer-has-come-for-the-youth-of-the-state-rallies-will-be-held-in-these-district-2025-01-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश के युवाओं के लिए आया अग्निवीर बनने का मौका, यूपी के इन जिलों में होंगी रैलियां, जानिए शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश के युवाओं के लिए आया अग्निवीर बनने का मौका, यूपी के इन जिलों में होंगी रैलियां, जानिए शेड्यूल
Thu, 09 Jan 2025 07:47 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 09 Jan 2025 07:47 PM IST
सार
Agniveer Recruitment Rally: अग्निवीर बनकर देश की सेवा करने की सोच रखने वाले युवाओं के लिए अच्छा अवसर आया है। राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में रैलियों की तारीखें घोषित हो गई हैं।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती रैली।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भर्ती क्षेत्र उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार से भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) की ओर से अग्निवीर भर्ती रैली छावनी स्थित आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) स्टेडियम में होगी। यह रैली 10 से 22 जनवरी तक चलेगी। इसमें करीब 10 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि अग्निवीर जीडी, तकनीकी, कार्यालय सहायक और ट्रेड्समैन के लिए भर्ती रैली होगी। अभ्यर्थियों को स्टेडियम में सुबह प्रवेश दिया जाएगा। रैली में यूपी के 13 जिलों लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर व फतेहपुर के अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र और सभी दस्तावेज मूल रूप में भर्ती स्थल पर ले जाने होंगे। असुविधा से बचने के लिए अभ्यर्थी भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) लखनऊ से संपर्क कर सकते हैं। रैली 19 तक चलेगी। इसके बाद मेडिकल व अन्य परीक्षण होंगे।
विज्ञापन
अग्निवीर जीडी रैली का शिड्यूल
अग्निवीर भर्ती परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
10 जनवरी : कानपुर नगर जिले के कानपुर, घाटमपुर, नरवल व बिल्हौर तहसील के लिए।
11 जनवरी : फतेहपुर जिले के बिंदकी, फतेहपुर व खागा तहसील और गोंडा जिले के गोंडा, तरबगंज, मनकापुर व कर्नलगंज तहसील के लिए।
12 जनवरी : कन्नौज जिले के छिबरामऊ, कन्नौज, तिर्वा व हसेरन तहसील के लिए और हमीरपुर जिले के हमीरपुर, राठ, सेरीला और मौदहा तहसील के लिए।
13 जनवरी : लखनऊ जिले के तहत मलिहाबाद, बख्शी का तालाब, लखनऊ, मोहनलालगंज व सरोजिनी नगर तहसील के लिए और उन्नाव जिले के सफीपुर, हसनगंज, उन्नाव, पुरवा, बीघापुर व बांगरमऊ तहसील के लिए।
14 जनवरी : कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद, डेरापुर, अकबरपुर, सिकंदरा, मैथा व भोगनीपुर तहसील के लिए और महोबा जिले के कुलपहाड़, चरखारी व महोबा तहसील के लिए।
15 जनवरी : औरैया जिले के अंतर्गत बिधूना, औरैया व अजीतमल तहसील और बांदा जिले के बांदा, बबेरू, अतर्रा, नरैनी व पैलानी तहसील के लिए।
16 जनवरी : बाराबंकी जिले के तहसील फतेहपुर, रामनगर, नवाबगंज, सिरसौली, गौसपुर, रामसनेहीघाट व हैदरगढ़ के लिए और चित्रकूट जिले के अंतर्गत कर्वी, मऊ, मानिकपुर व राजापुर तहसील के लिए।
17 जनवरी : 13 जिलों के तहत आनेवाले सभी तहसीलों के लिए अग्निवीर तकनीकी की रैली।
18 जनवरी : 13 जिलों के अंतर्गत आनेवाले सभी तहसीलों के लिए अग्निवीर कार्यालय सहायक की रैली।
19 जनवरी : 13 जिलों के अंतर्गत आनेवाले सभी तहसीलों के लिए अग्निवीर ट्रेड्समैन (कक्षा 8वीं व 10वीं उत्तीर्ण) की रैली।