फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: One month extension of service to covid contractual workers, tenure ended on March 31, 8951 personnel are posted across the state

यूपी : कोविड संविदाकर्मियों को एक माह का सेवा विस्तार, 31 मार्च को खत्म हो गया था कार्यकाल, प्रदेश भर में तैनात हैं 8951 कर्मी

Thu, 31 Mar 2022 08:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 31 Mar 2022 08:30 PM IST
सार

कोविड महामारी के दौरान प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में मैन पॉवर एजेंसी के जरिये कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। इनमें नॉन मेडिकल साइंटिस्ट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सैंपल कलेक्टर, लैब टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन, वार्ड ब्वॉय व स्वीपर आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
UP: One month extension of service to covid contractual workers, tenure ended on March 31, 8951 personnel are posted across the state
कोविड अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में कोविड की रोकथाम के लिए तैनात किए गए संविदाकर्मियों को एक माह का सेवा विस्तार मिल गया है। माह भर बाद कोविड की स्थिति की समीक्षा करने के बाद इनके भविष्य पर फैसला होगा। कोविड महामारी के दौरान प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में मैन पॉवर एजेंसी के जरिये कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। इनमें नॉन मेडिकल साइंटिस्ट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सैंपल कलेक्टर, लैब टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन, वार्ड ब्वॉय व स्वीपर आदि शामिल हैं। इनकी संख्या 8951 है। इन सभी की तैनाती 31 मार्च, 2022 तक के लिए की गई थी।

विज्ञापन


ऐसे में सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों ने मैन पॉवर एजेंसियों को कार्यकाल खत्म होने का निर्देश जारी कर दिया, लेकिन बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में इनका कार्यकाल एक माह बढ़ाने का फैसला लिया गया है। अब ये सभी कर्मचारी 30 अप्रैल तक संबंधित अस्पताल में सेवा देंगे। महानिदेशक स्वास्थ्य, डॉ. वेदब्रत ने बताया कि इस संबंध में सभी सीएमओ को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


कोविड महामारी के दौरान जान की बाजी लगाकर कार्य करने वाले संविदाकर्मियों को अस्पतालों में खाली पदों पर समायोजित किया जाना चाहिए। इससे अस्पतालों को प्रशिक्षित कर्मचारी मिल जाएंगे और कर्मचारी बेरोजगारी से बच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सच्चिदानंद मिश्रा, महामंत्री संयुक्त स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारी संघ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed