फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: One and a half lakh posts of teachers are vacant in Basic Education, Center has given instructions to fill the vacant posts, also asked for re-determination of teacher-student average

यूपी : बेसिक शिक्षा में अध्यापकों के सवा लाख पद खाली, केंद्र ने खाली पदों को भरने के दिए निर्देश

Sat, 25 Sep 2021 11:19 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 25 Sep 2021 11:19 AM IST
सार

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने बेसिक शिक्षा परिषद में इन खाली पदों को भरने या शिक्षक-छात्र औसत के अनुसार पदों का पुन: निर्धारण करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
UP: One and a half lakh posts of teachers are vacant in Basic Education, Center has given instructions to fill the vacant posts, also asked for re-determination of teacher-student average
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों और प्रधानाध्यापकों के सवा लाख से अधिक पद खाली हैं। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने बेसिक शिक्षा परिषद में इन खाली पदों को भरने या शिक्षक-छात्र औसत के अनुसार पदों का पुन: निर्धारण करने के लिए कहा है। साथ ही इसी औसत के आधार पर सहायक अध्यापकों व प्रधानाध्यापकों की तैनाती के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद के 1.58 लाख से अधिक स्कूलों में सहायक अध्यापकों के 4,45,321 पद स्वीकृत हैं। प्रदेश सरकार की ओर से बीते दो साल में की गई 1.24 लाख से अधिक सहायक अध्यापकों की भर्ती के बाद कुल 3,71,610 शिक्षक कार्यरत हैं। जबकि 73,711 पद खाली हैं। इनमें से 2,122 पद प्रदेश सरकार और 71,589 पद समग्र शिक्षा के स्कूलों में खाली हैं। इसी प्रकार प्रधानाध्यापकों के 1,34,301 पद स्वीकृत हैं। 81,984 प्रधानाध्यापक कार्यरत हैं और 52,317 पद खाली हैं। इनमें 33,306 पद प्रदेश और 19,011 पद समग्र शिक्षा के स्कूलों में खाली हैं। 
विज्ञापन


शिक्षक प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी 
भारत सरकार ने शिक्षकों के वेतन में केंद्रांश के 3917 करोड़ 68 लाख 86 हजार रुपये का प्रावधान किया है। मंत्रालय ने साफ किया है कि शिक्षक प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय समग्र शिक्षा के तहत केवल शिक्षकों के वेतन के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहयोग कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केजीबीवी में भी 2715 पद खाली 
प्रदेश में 878 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) संचालित हैं। इनमें वार्डन, पूर्णकालिक शिक्षक, अंशकालिक शिक्षक, ऊर्दू शिक्षक, लेखाकार, मुख्य रसोइया, सहायक रसोइया, चपरासी व चौकीदार के कुल 11041 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 2715 पद खाली हैं। मंत्रालय ने इन स्कूलों के बेहतर संचालन के लिए रिक्त पदों को भरने की संस्तुति की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed