फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: On the stage, CM told the Transport Minister, you have arrived on time for the first time; now buses will

यूपी: भरे मंच पर सीएम ने परिवहन मंत्री से कहा, आप पहली बार समय पर पहुंचे हैं; अब बसें भी टाइम से चलेंगी

Sat, 06 Sep 2025 08:20 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 06 Sep 2025 08:20 PM IST
सार

CM Yogi Adityanath: शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित परिवहन निगम के कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की चुटकी ली। 

 

विज्ञापन
UP: On the stage, CM told the Transport Minister, you have arrived on time for the first time; now buses will
बसों को देखते सीएम, साथ में परिवहन मंत्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित परिवहन विभाग के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के तेवर बदले नजर आए। उन्होंने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की चुटकी लेते हुए कहा कि कार्यक्रम में समय पर पहुंचे हैं। अब विभाग भी राइटटाइम हो जाएगा। उन्होंने फाइल लटकाने की आदत बंद करने व रक्षाबंधन पर महिलाओं के मुफ्त सफर का प्रचार-प्रसार करने में विफल होने की बात भी परिवहन मंत्री से कही।

विज्ञापन


दरअसल, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह इस बात के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं कि वह समय पर कार्यक्रमों में नहीं पहुंचते हैं। परिवहन निगम के स्थापना दिवस कार्यक्रम में वह दोपहर दो बजे की जगह रात आठ बजे पहुंचे थे। इससे पूर्व सड़क सुरक्षा के कार्यक्रम में पंडाल सिमट जाने के बाद पहुंचे। विभागीय कार्यक्रमों में वह अक्सर देरी से पहुंचते रहे हैं। इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाराज थे। शनिवार को मंच पर उनकी नाराजगी नजर भी आई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे बताया गया कि कार्यक्रम 11 बजे का है। परिवहन मंत्री 12 बजे तक आ जाएंगे, इसकी मुझे उम्मीद थी, लेकिन वह समय से पहले आ गए। अब उम्मीद जताई जा सकती है कि विभाग, बसें व अफसर भी राइटटाइम हो जाएंगे। मुख्यमंत्री यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा दी, जिसका भरपूर लाभ उठाया गया, लेकिन विभाग इसका प्रचार-प्रसार करने में फेल हो गया। उन्होंने परिवहन मंत्री की ओर देखते हुए कहा कि फाइल लटकाने की आदत बंद करनी होगी। साथ ही जनसुनवाई पर जोर देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में क्यों सफर करते हैं परिवहन मंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि परिवहन मंत्री रात में सफर करते हैं। अरे, समय पर जागिए, समय पर सोइए। सूरज भी ऐसा करे तो क्या होगा। प्रकृति के अनुरूप चलिए। उन्होंने कहा कि रात में सफर क्यों करते हैं। यह बात उन्होंने सड़क हादसों के परिप्रेक्ष्य में कहीं।

परिवहन आयुक्त ने नहीं मिलाया हाथ
मंच पर जब परिवहन आयुक्त बीएन सिंह ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट किया तो परिवहन मंत्री ने हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ाया। पर, परिवहन आयुक्त हाथ मिलाने की जगह हाथ जोड़कर चले गए। इस मुद्दे को लेकर परिवहन निगम ही नहीं, विभाग में भी देर शाम तक चर्चाएं होती रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed