{"_id":"60b5e9718ebc3e7fd5305211","slug":"up-on-the-second-day-also-the-cases-of-new-infection-are-below-one-and-a-half-thousand-97-percent-recovery-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : दूसरे दिन भी नए संक्रमण के केस डेढ़ हजार से नीचे, 97 फीसद रिकवरी रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : दूसरे दिन भी नए संक्रमण के केस डेढ़ हजार से नीचे, 97 फीसद रिकवरी रेट
Tue, 01 Jun 2021 07:34 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 01 Jun 2021 07:34 PM IST
सार
यूपी में दूसरे दिन भी नए संक्रमण के केस डेढ़ हजार से नीचे मिले हैं। 97 फीसद के करीब रिकवरी रेट हो गया है। कोरोना के चरम से सक्रिय केसेज में करीब 90 फीसद की कमी आई है।
विज्ञापन
कोविड जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के नए मामले डेढ़ हजार से कम मिले हैं। बीते 24 घंटे में 1317 नए मामले मिले हैं जबकि 179 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना के कारण अब तक कुल 20672 मौतें हो चुकी हैं। कोरोना का रिकवरी रेट करीब 97 प्रतिशत हो गया है। कोरोना के चरम से सक्रिय केसेज में करीब 90 फीसद की कमी आई है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के नए मामले पीक से करीब 96.2 फीसद घट गए हैं।
विज्ञापन
24 अप्रैल को 24 घंटे के दौरान आए रिकॉर्ड 38055 केस की तुलना में आज यह घटकर 1317 पर आ गए। कल यह संख्या 1497 थी। इस तरह दूसरे भी संक्रमण के मामले डेढ़ हजार से नीचे रहे। इसी तरह सक्रिय केस घटकर 32578 पर आ गए। कल यह संख्या 37044 थी। 30 अप्रैल को आए रिकॉर्ड केसेज (310783) की तुलना में यह 89.5 फीसद कम है। रिकवरी रेट सुधरकर 96.9 फीसद हो गई। कल यह 96.6 फीसद थी।
विज्ञापन