फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: On the question of how many seats AAP will contest in the 2027 Uttar Pradesh elections, Sanjay Singh said,

उत्तर प्रदेश-2027 चुनाव: कितनी सीटों पर लड़ेगी आप? सवाल पर संजय सिंह बोले- ये सबकुछ आलाकमान तय करेंगे

Wed, 09 Sep 2026 06:05 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 09 Sep 2026 06:05 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में आम आदमी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसका फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा। संजय सिंह ने बताया कि सितंबर के अंत से विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे। अक्टूबर से जन-यात्रा निकाली जाएगी। पार्टी बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, सामाजिक अन्याय और अन्य मुद्दों को चुनावी अभियान में उठाएगी।

विज्ञापन
UP: On the question of how many seats AAP will contest in the 2027 Uttar Pradesh elections, Sanjay Singh said,
संजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और उसकी चुनावी रणनीति क्या होगी, इसका फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा। बुधवार को लखनऊ में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के बाद आप के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की कितनी और कैसी हिस्सेदारी होगी, इस पर राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय नेतृत्व के साथ विस्तार से चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान तय करेगा कि आप को कितनी सीटों पर और किस रणनीति के तहत मजबूती से चुनाव लड़ना है। इसके साथ ही पार्टी ने चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए सितंबर के अंतिम सप्ताह से प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू करने का एलान किया।
विज्ञापन


विधानसभा स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी

संजय सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि सितंबर के अंतिम सप्ताह से विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनों की शुरुआत की जाएगी। इन सम्मेलनों के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों से जोड़ने के साथ स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई जाएगी। सीटों पर पार्टी की स्थिति और चुनावी भूमिका को लेकर अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व के स्तर पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अक्टूबर से प्रदेशव्यापी यात्रा निकालेगी आप

संजय सिंह ने बताया कि अक्टूबर से आम आदमी पार्टी प्रदेश में जन-यात्रा निकालेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, सामाजिक अन्याय और भाजपा की कथित नफरत की राजनीति जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे।
उन्होंने राम मंदिर में चंदा चोरी का मुद्दा भी यात्रा के दौरान उठाने की बात कही। संजय सिंह ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए सड़कों, जल जीवन मिशन और अन्य योजनाओं को लेकर भी सवाल उठाए।

भगत सिंह जयंती पर जिलों में होंगे कार्यक्रम

आप 27 सितंबर को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर प्रदेश के सभी जिलों में विचार गोष्ठी और रक्तदान शिविर आयोजित करेगी। पार्टी का कहना है कि इसके जरिए युवाओं को भगत सिंह के विचारों से जोड़ने और समाजसेवा का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा।

बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा

संजय सिंह ने बेसिक शिक्षा में खाली पदों और डीएलएड प्रशिक्षित युवाओं के मुद्दे को भी उठाया। उनका दावा है कि बेसिक शिक्षा में दो लाख से अधिक पद खाली हैं और करीब 15 लाख डीएलएड युवा बेरोजगार हैं। उन्होंने इंटर कॉलेजों में बीएड की अनिवार्यता के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा और प्रभावित पीजी छात्रों को कम से कम दो साल की मोहलत देने की मांग की। प्रेसवार्ता में उन्होंने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार और विकास के दावों को लेकर भी निशाना साधा। हालांकि, सरकार और भाजपा की ओर से इन आरोपों पर प्रतिक्रिया इस बयान में शामिल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed