फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: October begins with rain, with several districts receiving rainfall; a special warning has been issued fo

यूपी: बरसात के साथ शुरू हुआ अक्तूबर, कई इलाकों में हुई बारिश; इन 36 जिलों के लिए जारी हुई विशेष चेतावनी

Wed, 01 Oct 2025 08:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 01 Oct 2025 08:01 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम ने करवट ली है। अक्तूबर महीने के पहले दिन पूर्वी यूपी और अवध के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। 

विज्ञापन
UP: October begins with rain, with several districts receiving rainfall; a special warning has been issued fo
लखनऊ में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में मंगलवार से हो रही छिटपुट बूंदाबांदी से उमस भरी गर्मी पर लगाम लगी है। माैसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले चार-पांच दिनों तक रुक रुक कर पूरब और पश्चिमी दोनों संभागों में बूंदाबांदी का दाैर देखने को मिलेगा। माैसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश के पूर्वी, दक्षिणी और अवध क्षेत्र के 36 जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की चेतावनी जारी किया है। बूंदाबांदी के दाैरान इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है। वहीं पांच अक्तूबर से एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी यूपी में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव क्षेत्र विकसित हुआ है। वहीं गुजरात तट पर बने वेदर सिस्टम के साथ समागम होने से उत्तर प्रदेश में अगले चार-पांच दिनों तक रुक रुक कर बूंदाबांदी के संकेत हैं।

विज्ञापन

यहां है गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर व आसपास के इलाकों में।

अक्तूबर में होगी सामान्य से ज्यादा बारिश

उत्तर प्रदेश में इस साल मानसून ऋतु (01 जून - 30 सितंबर) के दौरान कुल वर्षा सामान्य रही। पश्चिमी यूपी में जहां 12 प्रतिशत अधिक यानी 752.5 मिमी बारिश हुई तो वहीं पूर्वी यूपी में 17 प्रतिशत कम यानी 666 मिमी रही। कुल प्रादेशिक मानसूनी वर्षा 746.2 मिमी के सापेक्ष 6 प्रतिशत कम यानी 701.6 मिमी रही जो सामान्य श्रेणी में आता है। प्रदेश के 3 जिलों में सामान्य से बहुत कम, 27 जिलों में सामान्य से कम, 13 जिलों में सामान्य से अधिक तथा 2 जिलों में सामान्य से बहुत अधिक बारिश हुई वहीं 30 जिलों में मानसूनी वर्षा सामान्य रही। माैसम विभाग का कहना है कि अक्तूबर में यूपी में सामान्य से ज्यादा बारिश के संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed