फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: OBC girls will receive Rs 60,000 government assistance for marriage, and 1.1 million youth will receive tr

यूपी: ओबीसी वर्ग की बेटियों की शादी में मिलेगी 60 हजार की सरकारी सहायता, 11 लाख युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

Thu, 18 Sep 2025 09:08 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 18 Sep 2025 09:08 PM IST
सार

Gifts to OBC castes: पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत 2047 तक का लक्ष्य 11 लाख युवाओं को प्रशिक्षित करना और 3850 करोड़ रुपये व्यय करना है।

विज्ञापन
UP: OBC girls will receive Rs 60,000 government assistance for marriage, and 1.1 million youth will receive tr
शादी की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock

विस्तार

योगी सरकार ने 52 प्रतिशत से अधिक अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की आबादी के उत्थान के लिए मजबूत खाका तैयार किया है। इसी के तहत ओबीसी वर्ग की गरीब कन्याओं के लिए शादी अनुदान राशि 20 हजार से बढ़ाकर 60 हजार किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। वर्ष 2024-25 में 3222499 ओबीसी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की गई।
विज्ञापन


वहीं, पिछले आठ वर्षों में कुल 20753457 छात्रों को 13535.33 करोड़ रुपये का लाभ मिला। यह राशि पूर्ववर्ती सरकार के 4197 करोड़ रुपये के व्यय से चार गुना अधिक है, जो योगी सरकार की ओबीसी समुदाय के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाती है।
विज्ञापन


विभाग का लक्ष्य 2047 तक 7 करोड़ से अधिक ओबीसी छात्रों को 80000 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति देकर शिक्षा के माध्यम से सामाजिक बराबरी सुनिश्चित करना है। इसी तरह से आठ वर्षों में 1221 करोड़ रुपये खर्च कर 610483 बेटियों की शादी कराई गई, जबकि पूर्ववर्ती सरकार में यह संख्या महज 275311 और व्यय 344 करोड़ रुपये था। अब अनुदान राशि को 20000 रुपये से बढ़ाकर 60000 रुपये करने का प्रस्ताव विचाराधीन है। 2047 तक 24 लाख बेटियों को 14400 करोड़ रुपये का लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 लाख युवाओं को करेंगे प्रशिक्षित
पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत 2047 तक का लक्ष्य 11 लाख युवाओं को प्रशिक्षित करना और 3850 करोड़ रुपये व्यय करना है। ओबीसी छात्रावासों के रखरखाव और नए निर्माण को 2047 तक प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि निशुल्क आवास सुविधा से अधिक से अधिक ओबीसी छात्र लाभांवित हों। इस बारे में पिछड़ा वर्ग कल्याण व दिव्यांग सशक्तीकरण राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ओबीसी समुदाय की भागीदारी के बिना विकास अधूरा है। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की इन पहलों से न केवल ओबीसी युवाओं को अवसर मिल रहे हैं। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed