फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Number one for the third time in highest government procurement from Gem Portal, Amar Chief Secretary accepted the honor

यूपी : जेम पोर्टल से सबसे ज्यादा सरकारी खरीद में तीसरी बार नंबर वन, अमर मुख्य सचिव ने स्वीकार किया सम्मान

Tue, 10 Aug 2021 08:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 10 Aug 2021 08:18 PM IST
सार

नवनीत सहगल ने बताया कि जेम पोर्टल के माध्यम से सबसे अधिक खरीद करने वाले दो राज्यों को पुरस्कार दिया गया है। 4611 करोड़ की खरीदारी के साथ यूपी पहले स्थान पर है और 1872 करोड़ की खरीदारी के साथ गुजरात दूसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
UP: Number one for the third time in highest government procurement from Gem Portal, Amar Chief Secretary accepted the honor
अपर मुख्य सचिव एमएसएमई नवनीत सहगल - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश जेम पोर्टल से सबसे ज्यादा सरकारी खरीद में तीसरी बार देश में नंबर एक पर आया है। केंद्र सरकार ने प्रदेश को 2018 में बेस्ट बायर अवार्ड और 2019 में सुपर बायर अवार्ड से सम्मानित किया था। जेम की पांचवीं वर्षगांठ पर सीआईआई के नेशनल पब्लिक प्रोक्योरमेंट-2021 को लेकर आयोजित कॉन्क्लेव में अपर मुख्य सचिव एमएसएमई नवनीत सहगल ने यह पुरस्कार वर्चुअली प्राप्त किया।

विज्ञापन


नवनीत सहगल ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से वित्त वर्ष 2020-21 में जेम पोर्टल के माध्यम से सबसे अधिक खरीद करने वाले दो राज्यों को पुरस्कार दिया गया है। इसमें 4611 करोड़ की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है और 1872 करोड़ की खरीदारी के साथ गुजरात दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पोर्टल पर 12,672 सरकारी खरीदार हैं और एक लाख 98 हजार 552 विक्रेता हैं। इसमें 61,809 सूक्ष्म और लघु उद्यमी भी शामिल हैं। इन उद्योगों से सवा दो लाख से ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिला है। पिछले सवा चार सालों में सरकारी विभागों ने 12765 करोड़ रुपये के 5,61,196 ऑर्डर दिए हैं। भारत सरकार के सीईओ जेम प्रशांत कुमार सिंह ने यूपी को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed