Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: NRIs can also become voters in the state, SP alleges large-scale irregularities

यूपी: NRI भी बन सकते हैं प्रदेश में वोटर, करना होगा ये काम; सपा ने लगाए बड़े पैमाने पर गड़बड़ी होने के आरोप

Wed, 18 Nov 2026 10:55 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 18 Nov 2026 10:55 PM IST
सार

Voter list in UP: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
UP: NRIs can also become voters in the state, SP alleges large-scale irregularities
वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं? - फोटो : AI

विस्तार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों के मतदान का अधिकार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रवासी भारतीय निर्वाचक के रूप में मतदाता सूची में पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। ऐसे नागरिक, जो अर्हता तिथि को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हों, अपने भारतीय पासपोर्ट में स्थित निवास पते के आधार पर संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में पंजीकरण कराने के पात्र हैं।

विज्ञापन


ऐसे भारतीय नागरिक अपना नाम केवल उसी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं, जो उनके भारतीय पासपोर्ट में अंकित भारत स्थित निवास पते से संबंधित हो। इसके लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) को फार्म-6ए के माध्यम से ऑनलाइन, ऑफलाइन या डाक द्वारा आवेदन किया जा सकता है। यदि आवेदक का भारत में सामान्य मतदाता के रूप में पूर्व से मतदाता फोटो पहचान पत्र बना , तो फार्म-6ए प्रस्तुत करते समय उसे भी समर्पित करना होगा।
विज्ञापन


प्रवासी भारतीय अपना आवेदन नागरिक सेवा पोर्टल https://voters.eci.gov.in या ECINET मोबाइल एप के जरिये कर सकते हैं। वहीं ऑफलाइन आवेदन में आवेदक संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में उपस्थित होकर फार्म-6ए प्रस्तुत करता है तो पासपोर्ट की प्रति संलग्न होंगी। मतदाता सूची में नाम शामिल होने के बाद प्रवासी भारतीय निर्वाचक मतदान करने के लिए पात्र होते हैं, लेकिन उन्हें मतदाता फोटो पहचान पत्र जारी नहीं किया जाता है। मतदान के दिन मतदान केंद्र पर ऐसे मतदाताओं की पहचान उनके मूल भारतीय पासपोर्ट के आधार पर की जाती है। लिहाजा अपना मूल पासपोर्ट मतदान केंद्र पर साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ड्राफ्ट मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां : सपा

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 17 नवंबर को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है। इसमें हजारों की संख्या में डुप्लीकेट मतदाता दर्ज होने की बात कही गई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि समाजवादी पार्टी ने 403 विधानसभाओं में ड्राफ्ट मतदाता सूची की जांच की है। इस जांच में भारी अनियमितताएं उजागर हुई हैं। पार्टी के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित पिछली सूची में यह डुप्लीकेसी नहीं थी। ड्राफ्ट सूची में डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सामने आने से चुनाव आयोग की साख पर सवाल उठ रहे हैं।

पार्टी ने कानपुर के आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र से कई उदाहरण दिए हैं। इनमें एक ही मतदाता का नाम, पिता का नाम और पता दो बार दर्ज है। दोनों प्रविष्टियों में इपिक नंबर अलग-अलग प्रिंट हैं। कुछ मामलों में मतदाता का नाम, संबंधी का नाम और उम्र समान है, लेकिन पता अलग है। समाजवादी पार्टी ने युद्ध स्तर पर डुप्लीकेट मतदाताओं को हटाकर सूची शुद्ध करने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सचिव केके श्रीवास्तव, राज्य कार्यसमिति सदस्य डॉ. हरिश्चंद्र सिंह यादव और राधेश्याम सिंह शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed