फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Now only officers who pass the exam will be able to do election duty, EROs who fail will be out of the ele

यूपी: अब परीक्षा पास करने वाले अफसर ही कर सकेंगे चुनावी ड्यूटी, फेल हो जाने वाले ईआरओ प्रक्रिया से होंगे बाहर

Thu, 26 Jun 2025 08:44 AM IST
रोहित मिश्र अजीत बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ
अजीत बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 26 Jun 2025 08:44 AM IST
सार

Election duty: प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में संशोधन की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ईआरओ की होती है। अब इन ईआरओ को एक परीक्षा पास करनी होगी। 

विज्ञापन
UP: Now only officers who pass the exam will be able to do election duty, EROs who fail will be out of the ele
चुनाव ड्यूटी के लिए होगी परीक्षा। डेमो पिक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में परीक्षा में फेल निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) चुनाव ड्यूटी से हटाए जाएंगे। अभी तक 403 में से 398 ईआरओ की परीक्षा हो चुकी है। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, इनमें से 3-4 फीसदी ईआरओ परीक्षा में फेल हो चुके हैं। इन्हें परीक्षा देने का एक और मौका मिलेगा। उसमें भी फेल हो गए तो इन्हें ईआरओ की जिम्मेदारी से हटाने के लिए रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी जाएगी।

विज्ञापन


प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में संशोधन की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ईआरओ की होती है। एसडीएम स्तर के अधिकारी ईआरओ बनाए जाते हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर इन अधिकारियों को पहली बार तीन अलग-अलग तिथियों 17 जून, 19 जून और 25 जून को ट्रेनिंग दी गई। इन तिथियों में क्रमश: 124, 130 और 144 ईआरओ ने ट्रेनिंग ली।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान ईआरओ को उनकी जिम्मेदारियों, बीएलओ और सुपरवाइजरों के साथ समन्वय, मतदाता सूची में नाम जोड़ने या घटाने के लिए आए दावे व आपत्तियों के निस्तारण के बारे में बताया जाता है। बीएलओ एप के तकनीकी पक्षों को भी बताया जाता है। विभिन्न वैधानिक नियमों और आयोग के इतिहास व कानूनी पक्ष से भी अवगत कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों चरणों के प्रशिक्षण में भाग लेने वाले अधिकारियों की परीक्षा हो चुकी है। इसमें यह देखा गया कि उन्हें नियमों की कितनी जानकारी हो पाई। वे समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान दे पाएंगे या नहीं। इसके लिए 30 बहुविकल्पीय प्रश्न उन्हें दिए गए। सूत्रों के अनुसार, 25 जून से पहले के दोनों चरणों की कापियां चेक हो चुकी हैं, जबकि बुधवार को ली गई परीक्षा की शीट एक-दो दिन में चेक हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed