फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Now food distribution will be done in two shifts, not for the whole day

UP: कोरोना काल से चली आ रही व्यवस्था होगी खत्म! अब पूरे दिन नहीं... दो पालियों में होगा खाद्यान्न वितरण

Sun, 07 Sep 2025 09:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 07 Sep 2025 09:00 PM IST
सार

निशुल्क दिये जाने वाले राशन की वितरण की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। अब खाद्यान्न का वितरण पूरे दिन नहीं होगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
UP: Now food distribution will be done in two shifts, not for the whole day
प्रतीकात्मक तस्वीर।

विस्तार

शासन ने निशुल्क खाद्यान्न वितरण के समय में बदलाव किया है। पात्र गृहस्थी और अंत्योदय राशनकार्ड धारक अब दो पॉलियों में निशुल्क खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे। कोटेदार भी सुबह 8 से 12 बजे तक और दोपहर में 2 से शाम 6 बजे तक ही खाद्यान्न का वितरण कर सकेंगे। इसके साथ ही कोरोना काल के बाद से शासन के आदेश पर चली आ रही सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक खाद्यान्न वितरण व्यवस्था खत्म हो गई है।

विज्ञापन


जिले में करीब 7.65 लाख पात्र गृहस्थी और अंत्योदय राशनकार्ड धारक हैं। इन सभी को सितंबर का मुफ्त खाद्यान्न 10 सितंबर से 25 सितंबर तक वितरित किया जाएगा। खाद्य तथा रसद विभाग के आयुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी की ओर से इसका आदेश जारी किया गया है। इसमें खाद्यान्न वितरण के समय में बदलाव का भी आदेश है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - काशी-अयोध्या के बाद बड़ा पर्यटन बन रहा विंध्याचल, इस वर्ष नवरात्रि तक एक करोड़ पर्यटक पहुंचेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पटाखा फैक्टरी में विस्फोट: दो आरोपी हुए गिरफ्तार, धमाके से चार लोगों की गई थी जान; 25 हजार का था इनाम


वितरण में पारदर्शिता व निगरानी के लिए प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को दुकानों के लिए नोडल अधिकारी नामित करने और वितरण के समय संबंधित अधिकारियों के मौजूद रहने का भी निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed