फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Notice issued against BJP MLA who held Water Power Minister hostage, seeking reply within 7 days

UP: जलशक्ति मंत्री को बंधक बनाने वाले भाजपा विधायक के खिलाफ नोटिस जारी, 7 दिन में मांगा गया जवाब

Fri, 06 Feb 2026 09:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 06 Feb 2026 09:45 PM IST
सार

यूपी के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बंधक बनाने वाले भाजपा विधायक के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है और सात दिन में जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन
UP: Notice issued against BJP MLA who held Water Power Minister hostage, seeking reply within 7 days
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बनाया बंधक (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

बुंदेलखंड के दौरे पर गए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोककर उन्हें घंटों बंधक बनाने वाले महोबा की चरखारी सीट से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत को पार्टी ने नोटिस थमाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी नोटिस में उनसे सात दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है। पार्टी ने फिलहाल नोटिस को सार्वजनिक नहीं किया है।

विज्ञापन


बता दें कि बीती 30 जनवरी को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला महोबा से गुजर रहा था, तभी चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत उर्फ राजपूत ने समर्थकों के साथ उनका काफिला रोक लिया था। वह जलजीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों के दुरुस्त नहीं होने का विरोध कर रहे थे। 
विज्ञापन


इस दौरान मंत्री और विधायक के बीच खासी कहासुनी भी हुई थी। वहीं उनके समर्थक भी नारेबाजी कर रहे थे। बाद में उन्होंने जलशक्ति मंत्री को जाने दिया, हालांकि उनकी बयानबाजी जारी रही और उन्होंने जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री को भी बंधक बनाने का बयान दे डाला। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए विधायक को नोटिस थमाया है। वहीं बृजभूषण ने भी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का नोटिस मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - "ब्राह्मणों के अपमान वाली फिल्म पर लगे प्रतिबंध", मायावती ने "घूसखोर पंडित" पर रोक लगाने की मांग की


ये भी पढ़ें - योगी के मंत्री ने लगाई होर्डिंग, लिखा- असली गद्दार कौन? नकली राहुल गांधी या... सियासत गरमाई


ये है भाजपा विधायक का पूरा बयान
वायरल वीडियो में चरखारी विधायक कह रहे थे कि मैं अपनी बात सड़क पर रख रहा हूं, तो इसमें किसी को आपत्ति क्यों हो रही है। आप सब का आशीर्वाद था, तो मंत्री जी को रोका है। यह जनता की और विकास की बात है। मैं यह बात कमरे में क्यों करूं, सड़क पर क्यों नहीं कर सकता। अगर मैंने सड़क पर अपनी बात रखी तो कुछ लोगों को दिक्कत क्यों हो रही है। किसी ठेके, पट्टे या पदोन्नति की मांग नहीं कर रहे बल्कि केवल क्षेत्र की समस्याएं उठा रहे हैं। ऐसे में मुझे गलत ठहराना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, उस समय जो अधिकारी काम नहीं करता था, उसे चूड़ियां पहनवा देते थे। बंधक बनाना मेरे लिए कोई बड़ी बात नहीं है। वायरल वीडियो में विधायक ने कहा कि यह मेरा विधायक वाला रूप है। विधायक बनने से पहले मैं बुंदेलखंड अधिकार सेना चलाता था और बाद में भाजपा का सदस्य बना। जब से भाजपा का सदस्य बना हूं, मैं पार्टी के अनुशासन में रहता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed