फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: NOC of private schools will be cancelled if they do not admit children selected under RTE

आरटीई: डीएम ने मांगी मनमानी करने वाले निजी स्कूलों की रिपोर्ट, रद्द की जाएगी एनओसी

Fri, 11 Apr 2025 04:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 11 Apr 2025 04:35 PM IST
सार

आरटीई के तहत चयनित बच्चों को प्रवेश से वंचित रखने की शिकायत के बाद जिलाधिकारी विशाख जी मामले का संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट मांगी है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
UP: NOC of private schools will be cancelled if they do not admit children selected under RTE
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Freepik

विस्तार

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत चयनित गरीब बच्चों को प्रवेश न देने वाले हाई प्रोफाइल निजी स्कूलों पर शिकंजा कसेगा। अमर उजाला की ओर से अभिभावकों का दर्द प्रमुखता से उठाए जाने के बाद जिलाधिकारी विशाख जी ने मामले को संज्ञान लिया है।

विज्ञापन


उन्होंने अभी तक जितने बच्चों को प्रवेश मिल चुका है, बीएसए से उनकी जानकारी देने के लिए कहा है। साथ ही बच्चों को दाखिला देने से इन्कार करने वाले स्कूलों की पूरी रिपोर्ट भी मांगी है। डीएम ने मामले को लेकर शुक्रवार को बैठक बुलाई। इसमें बीएसए के अलावा सभी एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट (एसीएम) व एडीएम सप्लाई मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  UP: बाल स्वास्थ्य में लखनऊ सहित 20 जिले अति पिछड़ें, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की रिपोर्ट में खुली पोल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: अंसल की संपत्तियों से अब वसूला जाएगा गृहकर, छह हजार संपत्तियों पर बन रहा भारी भरकम टैक्स

बीते दो दिनों में शिक्षा विभाग के पास करीब 300 ऐसे अभिभावकों ने शिकायतें दर्ज कराई हैं, जिनके बच्चों को चयन के बावजूद निजी स्कूल प्रवेश नहीं दे रहे हैं। अमर उजाला की ओर से लगातार मुद्दा उठाए जाने के बाद करीब 700 और बच्चों को दाखिला मिला है। हालांकि, यह संख्या अभी बढ़ेगी, क्योंकि बहुत से स्कूलों ने प्रवेश लेने वाले बच्चे का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है।


एसीएम, बीईओ उतरेंगे मैदान में
आरटीई के तहत सभी चयनित बच्चों को अप्रैल में प्रवेश मिल जाए, इसकी जिम्मेदारी एसीएम और बीईओ को सौंपी जाएगी। इन्हें ब्लॉक स्तर पर नामित कर स्कूलों में भेजा जाएगा। इसका नोडल एडीएम सप्लाई को बनाया जाएगा। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस बार जो स्कूल चयनित बच्चों को प्रवेश नहीं देंगे, उनकी एनओई निरस्त कराई जाएगी।

डीआईओएस ने भी मांगा जवाब
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने भी सभी सीबीएसई और आईसीएससीई स्कूल प्रबंधकों से आरटीई के तहत प्रवेश पाने वाले बच्चे का ब्योरा मांगा है। राकेश कुमार ने कहा कि एनओसी की शर्तों में स्पष्ट है कि सरकार के आदेश व निर्देश मानने पड़ेंगे।

जिलाधिकारी विशाख जी ने कहा कि निजी स्कूल आरटीई के पात्र बच्चों को पढ़ाने से इन्कार नहीं कर सकते हैं। ऐसा करने वालों की पूरी रिपोर्ट बीएसए से मांग ली गई है। जो विद्यालय अधिनियम का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ एफआईआर का विकल्प है और एनओसी भी रद्द कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed