Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: No relief to Rahul Gandhi in comment on army, High Court refuses to interfere in summons orde

यूपी: सेना पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने तलबी आदेश में दखल से किया इनकार

Mon, 02 Jun 2025 09:40 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 02 Jun 2025 09:40 PM IST
सार

Rahul Gandhi comment on army: हाईकोर्ट ने कहा कि पहली नजर में राहुल पर मानहानि का मुकदमा (विचारण) चलाने का मामला बनता है। ट्रायल कोर्ट का तलबी आदेश (समन) जारी करने का निर्णय सही है।

विज्ञापन
UP: No relief to Rahul Gandhi in comment on army, High Court refuses to interfere in summons orde
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 सेना पर कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने मामले में राहुल पर मानहानि का मुकदमा चलाने के लिए जारी तलबी आदेश में दखल देने से इन्कार कर दिया है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने कहा कि पहली नजर में राहुल पर मानहानि का मुकदमा (विचारण) चलाने का मामला बनता है। ट्रायल कोर्ट का तलबी आदेश (समन) जारी करने का निर्णय सही है। इस टिप्पणी के साथ कोर्ट ने तलबी आदेश में दखल देने से इन्कार कर, इसे चुनौती देने वाली राहुल की याचिका खारिज कर दी। बीती 29 मई को न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की एकल पीठ ने खुली अदालत में याचिका खारिज करने का आदेश देकर कहा था कि विस्तृत आदेश 2 जून को जारी किया जाएगा, जो सोमवार को अपलोड हुआ।
विज्ञापन


दरअसल, राहुल गांधी के खिलाफ लखनऊ की एक अदालत में परिवाद दाखिल करते हुए आरोप लगाया गया है कि उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सेना पर कथित अपमानजनक टिप्पणी की थी। परिवाद पर सुनवाई के दौरान स्थानीय अदालत (ट्रायल कोर्ट) ने राहुल को तलब (समन) किया। राहुल ने बीती 11 फरवरी को जारी तलबी आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार की ओर से पेश हुए अपर महाधिवक्ता विनोद कुमार शाही ने याचिका का विरोध किया और अदालत को बताया था कि राहुल ने यात्रा के दौरान कहा था कि चीन के सैनिकों की ओर से भारतीय सैनिकों की पिटाई के बारे में कोई कुछ नहीं पूछता। बता दें, लखनऊ की एक स्थानीय अदालत में उदय शंकर श्रीवास्तव ने राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दाखिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed