फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: No payment of dues of ad-hoc teachers even after government order and instructions

यूपी: शासनादेश और निर्देश के बाद भी तदर्थ शिक्षकों का बकाया भुगतान नहीं, सोमवार से जिलों में होंगे प्रदर्शन

Sat, 09 Dec 2023 09:02 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 09 Dec 2023 09:02 PM IST
सार

तदर्थ शिक्षक संघर्ष समिति के संयोजक राजमणि सिंह ने कहा कि विद्यालय स्तर पर भी शिक्षकों के आवश्यक दस्तावेज का सत्यापन हो गया है। इसके बाद भी डीआईओएस मनमानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
UP: No payment of dues of ad-hoc teachers even after government order and instructions
बीते दिनों शिक्षकों ने इसी मसले पर घेराव किया था। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में तैनात रहे दो हजार से अधिक तदर्थ शिक्षकों को शासनादेश जारी होने के एक माह बाद भी बकाया भुगतान नहीं किया गया। इससे नाराज तदर्थ शिक्षकों ने सोमवार से जिलों में जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालयों पर धरना देने का निर्णय लिया है। इसके बाद भी भुगतान न होने पर निदेशालय का घेराव किया जाएगा।

विज्ञापन


इन शिक्षकों के बकाया भुगतान के लिए नौ नवंबर को शासनादेश जारी किया गया था। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने ऑनलाइन बैठक कर व अपर शिक्षा निदेशक सुरेंद्र कुमार तिवारी ने भी आदेश जारी कर भुगतान के निर्देश दिए थे। लेकिन डीआईओएस स्तर से इस पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में तदर्थ शिक्षकों ने अब दोबारा आंदोलन की घोषणा की है।
विज्ञापन


तदर्थ शिक्षक संघर्ष समिति के संयोजक राजमणि सिंह ने कहा कि विद्यालय स्तर पर भी शिक्षकों के आवश्यक दस्तावेज का सत्यापन हो गया है। इसके बाद भी डीआईओएस मनमानी कर रहे हैं। ऐसे में हमारे सामने आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं है। भुगतान के लिए सोमवार से जिलों में डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने कहा कि भुगतान में कोई दिक्कत नहीं है। पूर्व में भी इसके लिए निर्देश दिए हैं। सोमवार को फिर से बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधान परिषद की समिति ने मांगी आख्या
तदर्थ शिक्षकों के मामले में विधान परिषद की समिति ने शासन को पत्र भेजकर जानकारी मांगी है। उन्होंने कहा है कि शिक्षकों के विनियमितीकरण के संबंध में जारी 09 नवंबर के शासनादेश को निरस्त कराकर शिक्षकों के हित में अधिसूचना के तहत आने वाले शिक्षकों को नियमित करने के बारे में आख्या उपलब्ध कराएं। वहीं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के ओम प्रकाश त्रिपाठी ने इस मामले को संसदीय व सामाजिक सद्भाव समिति को संदर्भित करने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि तदर्थ शिक्षकों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed