फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Nikay Chunav Ticket contenders will be out of BJP s screening committee

UP Nikay Chunav: BJP की स्क्रीनिंग कमेटी से बाहर होंगे टिकट के दावेदार, इन पदों के प्रत्याशी यहां से होंगे तय

Tue, 13 Dec 2022 03:41 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 13 Dec 2022 03:41 AM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की ओर से जारी दिशा-निर्देश के मुताबिक, नगर पंचायत में वार्ड प्रत्याशी की घोषणा भाजपा के क्षेत्रीय संगठनों की सहमति से जिला स्तर से की जाएगी। नगर पालिका वार्ड प्रत्याशी की घोषणा प्रदेश मुख्यालय की अनुमति से क्षेत्रीय भाजपा की ओर से की जाएगी।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav Ticket contenders will be out of BJP s screening committee
UP Nikay Chunav - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव में टिकट के दावेदार भाजपा प्रत्याशी चयन की स्क्रीनिंग कमेटी से बाहर होंगे। पार्टी के दिशा-निर्देश में साफ कहा गया है कि टिकट के दावेदार पदाधिकारी स्क्रीनिंग कमेटी या निर्णय प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगे। 

विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की ओर से सोमवार को जारी दिशा-निर्देश के मुताबिक, नगर पंचायत में वार्ड प्रत्याशी की घोषणा भाजपा के क्षेत्रीय संगठनों की सहमति से जिला स्तर से की जाएगी। नगर पालिका वार्ड प्रत्याशी की घोषणा प्रदेश मुख्यालय की अनुमति से क्षेत्रीय भाजपा की ओर से की जाएगी। नगर निगम महापौर, नगर निगम वार्ड प्रत्याशी, नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी की घोषणा प्रदेश मुख्यालय से की जाएगी।

विज्ञापन

दावेदारों से 16 तक लिए जाएंगे आवेदन 
निकाय चुनाव प्रभारी व सह प्रभारियों और जिला प्रभारियों को उनके संबंधित जिले में 16 दिसंबर तक दावेदारों से आवेदन लेकर स्क्रीनिंग प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। महापौर प्रत्याशी के लिए पैनल निगम चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी सीधे प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल को सौंपेंगे। निगम के वार्ड प्रत्याशियों, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष का पैनल क्षेत्रीय अध्यक्ष के जरिए प्रदेश मुख्यालय में दिया जाएगा। नगर पालिका वार्ड प्रत्याशी का पैनल क्षेत्रीय अध्यक्ष को दिया जाएगा।

जिले में बनेगी जंबो स्क्रीनिंग कमेटी 
निकाय चुनाव के लिए जिला स्तर पर जंबो स्क्रीनिंग कमेटी बनाई जाएगी। इसमें जिला चुनाव प्रभारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला चुनाव संयोजक, जिला महामंत्री, जिले से प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, सांसद, विधायक, राज्यसभा सदस्य, एमएलसी और निर्वतमान जिलाध्यक्ष भी शामिल किए जाएंगे। वहीं क्षेत्र स्तरीय टीम में भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष और क्षेत्रीय चुनाव संयोजक शामिल रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed