फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Nikay Chunav: Observers deployed for the second phase

UP Nikay Chunav : दूसरे चरण के लिए प्रेक्षक तैनात, 11 मई को 38 जिलों में वोटिंग, बनाए गए 9618 मतदान स्थल

Sat, 06 May 2023 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 06 May 2023 05:59 AM IST
सार

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने कहा कि मतदान क्षेत्र में यदि कोई गंभीर सूचना मिले तो तत्काल आयोग के संज्ञान में लाएं। निर्वाचन आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि सभी प्रेक्षक छह मई की शाम अपने-अपने क्षेत्र में पहुंचकर रिपोर्ट करें। ऐसा न करने पर स्पष्टीकरण देना होगा।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav: Observers deployed for the second phase
निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

निकाय चुनाव में दूसरे चरण के 38 जिलों में होने वाले मतदान के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने प्रेक्षकों की तैनाती कर दी है। उन्होंने कहा है कि मतदान क्षेत्र में यदि कोई गंभीर सूचना मिले तो तत्काल आयोग के संज्ञान में लाएं। निर्वाचन आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि सभी प्रेक्षक छह मई की शाम अपने-अपने क्षेत्र में पहुंचकर रिपोर्ट करें। ऐसा न करने पर स्पष्टीकरण देना होगा। वहां जाकर मतदान संबंधी बैठक लें और भ्रमण करें।

विज्ञापन


जिनको तैनाती दी गई है उनमें औरेया में उप्र राज्य औद्योगिक विकास अधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा, चित्रकूट में जल निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक राजेश पांडेय, हमीरपुर में अपर आयुक्त अमरपाल सिंह, अयोध्या में एमएसएमई के विशेष सचिव अरुण प्रकाश एवं खाद्य सुरक्षा औषधि के विशेष सचिव दिव्यांशु पटेल, सुल्तानपुर में प्रशासनिक सुधार के विशेष सचिव राजाराम पटेल, अंबेडकरनगर में गोरखपुर के अपर आयुक्त अजयकांत सैनी, बाराबंकी में लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार गंगवार, अमेठी में भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रेम रंजन सिंह को प्रेक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन


दूसरे चरण की तैयारी, 9618 मतदान स्थल बनाए
राज्य निर्वाचन आयोग ने अब दूसरे चरण की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए प्रदेश भर के 38 जिलों में 6378 मतदान केंद्र तथा 19618 मतदान स्थल बनाए गए हैं। दूसरे चरण के लिए 11 मई को मतदान होगा। दूसरे चरण का मतदान 9 मंडलों में कुल 7006 पदों के लिए होगा। इसके लिए मतदान स्थलों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


370 निकायों में होने जा रहे इस चरण में 7006 पदों के लिए चुनाव हो रहा है। दूसरे चरण में मत 19232004 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 10216992 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 9015012 है।

दूसरे चरण में इन मंडलों में मतदान

  • मेरठ मंडल - मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर
  • बरेली मंडल - बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत
  • अलीगढ़ मंडल- हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़
  • कानपुर मंडल - कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरेया, कानपुर देहात
  • चित्रकूट मंडल - हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा
  • अयोध्या मंडल - अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, बाराबंकी, अमेठी
  • बस्ती मंडल - बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर
  • आजमगढ़ मंडल- आजमगढ़, मऊ, बलिया
  • मिर्जापुर मंडल - सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed