{"_id":"64591a1124b8a259c505e423","slug":"up-nikay-chunav-election-campaign-will-stop-at-6-pm-observers-of-the-second-phase-reached-the-districts-to-k-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav : शाम छह बजे बंद हो जाएगा चुनाव प्रचार, निगाह रखने को दूसरे चरण के प्रेक्षक जिलों में पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav : शाम छह बजे बंद हो जाएगा चुनाव प्रचार, निगाह रखने को दूसरे चरण के प्रेक्षक जिलों में पहुंचे
Mon, 08 May 2023 09:19 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 08 May 2023 09:19 PM IST
सार
दूसरे चरण का चुनाव 11 मई को होगा। यह चुनाव 07 नगर निगमों, 590 नगर निगम वार्डों पर कराया जा रहा है। साथ ही 95 अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, 2551 सदस्य नगर पालिका परिषद वार्ड, 268 अध्यक्ष नगर पंचायत एवं 3495 सदस्य नगर पंचायत पद पर चुनाव होगा।
विज्ञापन
यूपी निकाय चुनाव, यूपी नगर निगम चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
38 जिलों में होने जा रहे नगर निकाय चुनाव में दूसरे चरण का प्रचार मंगलवार शाम थम जाएगा। इसके लिए जहां राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी तैयारियों को तेज कर लिया है तो वहीं चुनाव प्रेक्षकों ने भी जिलों में जाकर कमान संभाल ली है। वह चुनाव की सभी तैयारियों पर निगाह रखेंगे।
विज्ञापन
दूसरे चरण का चुनाव 11 मई को होगा। यह चुनाव 07 नगर निगमों, 590 नगर निगम वार्डों पर कराया जा रहा है। साथ ही 95 अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, 2551 सदस्य नगर पालिका परिषद वार्ड, 268 अध्यक्ष नगर पंचायत एवं 3495 सदस्य नगर पंचायत पद पर चुनाव होगा। कुल 370 निकायों एवं 6636 वार्डों में 7006 पदों पर यह निर्वाचन कराया जा रहा है। इस चरण में मत 19232004 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 10216992 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 9015012 है। इस चरण में प्रचार के लिए प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। यही इस चुनाव का अंतिम चरण है। चूंकि इसके प्रचार के लिए बस एक ही दिन शेष रह गया है तो सभी राजनीतिक दलों एवं उम्मीदवारों की पूरी कोशिश है कि सभी मतदाताओं तक पहुंचा जाए। उधर प्रेक्षकों ने भी जिलों में मोर्चा संभाल लिया है। न केवल जुलूस रैली आदि पर वे नजर रखेंगे बल्कि चुनाव की पूरी तैयारियों पर निगाह रखेंगे। कहा गया है प्रत्येक गंभीर बात की सूचना निर्वाचन आयोग से साझा की जाए।
विज्ञापन
संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग कराएं : निर्वाचन आयुक्त
दूसरे चरण के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने कहा है कि संवेदनशील, अतिसंवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों की आवश्यकतानुसार वीडियोग्राफी, वेब कास्टिंग कराएं। वह सोमवार को आईजी कानून एवं व्यवस्था डा. संजीव गुप्ता के बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति किसी भी पोलिंग बूथ की निर्धारित सीमा के भीतर कतई प्रवेश न करे। मतदाता को स्वतंत्र रूप से मतदान करने का अवसर प्रदान किया जाए। लापरवाही पर संबंधित कर्मी के खिलाफ कार्रवाई होगी। सभी केंद्रों पर तैनात पुलिस बल के अतिरिक्त भी यदि जरूरत पड़े पुलिस बल तैनात करें।