फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Nikay Chunav: Deputy CM Brajesh pathak addressed assembly in Bahraich.

यूपी निकाय चुनाव: उप मुख्यमंत्री बोले, कांग्रेस ने धूमिल की देश की छवि, सपा शासन में था गुंडो का राज

Sun, 30 Apr 2023 04:53 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sun, 30 Apr 2023 04:53 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने यूपी निकाय चुनाव को लेकर बहराइच में एक जनसभा को संबोधित किया और भाजपा के लिए वोट मांगे।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav: Deputy CM Brajesh pathak addressed assembly in Bahraich.
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नगर निकाय चुनाव भाजपा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए मैं आप सब से बात करने आया हूं। 2014 में भाजपा के आने से पहले कांग्रेस पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी थी। कांग्रेस के कई मंत्री जेल में थे और घोटाले पर घोटाले हो रहे थे। दुनिया के पैमाने पर भारत की छवि एक भ्रष्टाचारी देश के रुप में बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ रही थी। देश में गरीबी और अमीरी के बीच खाई लगातार बढ़ती जा रही थी। अमीर और अमीर हो रहा था और गरीब और गरीब होता जा रहा था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कमान संभाली तो दुनिया के पैमाने पर भारत माता की छवि को सही ढंग से पेश किया। उक्त बातें नगर निकाय चुनाव को लेकर जनसभा को संबोधित करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कही।

विज्ञापन


नगर पालिका परिसर बहराइच में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि देश में आजादी के 75 साल बाद भी शौचालय की व्यवस्था नहीं थी और महिलाएं शौच के लिए बाहर जा रही थी। प्रधानमंत्री ने घर-घर शौचालय बनवाकर महिलाओं के सम्मान का कार्य किया। प्रधानमंत्री ने गरीबों को पांच लाख तक निशुल्क इलाज का तोहफा देते हुए भारी मात्रा में आयुष्मान कार्ड बनवाया है। 2017 से पहले प्रदेश में सिर्फ 13 मेडिकल कॉलेज थे। जिस पर प्रधानमंत्री ने सभी जिलों को मेडिकल कॉलेज देने की बात कही और वर्तमान में 65 मेडिकल कॉलेज हैं और उसे सभी 75 जिलों में बनाए जाने की कार्यवाई चल रही है। प्रधानमंत्री ने उज्जवला गैस की सुविधा दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'अखिलेश यादव को सारा सच पता है': महिला पहलवानों के आरोपों के बीच बोले बृजभूषण, UP-हरियाणा के रेसलर्स पर कहा ये
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कांग्रेस नेता अजय श्रीवास्तव समेत कई नेता भाजपा में हुए शामिल, रालोद नेता भी हुए भाजपाई

कोरोना संक्रमण काल के दौरान जीरो बैलेंस खातों में पैसा डालकर गरीबों के चूल्हे को कभी बुझने नहीं दिया। ऐसे में भाजपा सरकार केन्द्र व प्रदेश के साथ-साथ निकाय में भी जरुरी है। पड़ोसी देश पाकिस्तान में जहां आटा के लिए हाहाकार मचा है तो वहीं भारत में 80 करोड़ गरीब जनता को निशुल्क राशन बांटा जा रहा है। सपा सरकार पर धावा बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश बीमारु प्रदेश के रुप में जाना जाता था। प्रदेश में गुंडों-अपराधियों का राज रहता था। लेकिन आज उत्तर प्रदेश इन्फ्रास्ट्रक्चर में देश में नंबर है। सभी जिलों को राजमार्गों से जोड़ा गया है।


समाजवादी सरकार में बिजली सिर्फ इटावा और सैफई में जाती थी। बहराइच समेत अन्य जिलों में अंधेरा रहता था। लेकिन आज सभी जिला मुख्यालयों को 24 घंटे बिजली मिल रही है। पहले बहन-बेटियां घर से बाहर निकलने से पहले डरती थी। बेटियों को गुंडे छेड़ते थे। आज एंटी रोमियों का गठन कर 25000 मुकदमें दर्ज कर गुंडो को सबको सबक सिखाया गया। आज अपराधी गले में पट्टी डालकर पहुंचते हैं और कहते हैं कि हम गुंडागर्दी नहीं करेंगे, हमें गिरफ्तार कर लो। आज मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि प्रदेश में कोई माफिया गिरोह नहीं है। सभी के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया है।

माफियाओं के खिलाफ न्यायालय में पैरवी कर उन्हें लगातार सजा दिलाई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून का राज स्थापित हुआ है। इसीलिए मै आपके बीच आया हूं। बहराइच नगर पालिका को मॉडल के रुप में विकसित करने व केन्द्र और प्रदेश की सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए भाजपा प्रत्याशी का जीतना जरुरी है। बहराइच में पार्किंग, कूड़ा निस्तारण, सीवेज की व्यवस्था नहीं है। इन सभी समस्याओं का निस्तारण करवाया जाएगा। कार्यक्रम को प्रभारी मंत्री संजय निषाद, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। इस दौरान सांसद अक्षयवर लाल गोंड, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, नानपारा रामनिवास वर्मा, बलहा विधायक सरोज सोनकर आदि मौजूद रहे।

भगवान परशुराम का लिया आशीर्वाद
चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए बहराइच पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का काफिला परशुराम चौक पर कुछ देर के लिए रुका। कार से उतरे डिप्टी सीएम ने चौराहे पर बनी भगवान परशुराम की प्रतिमा को नमन किया और उनका आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed