फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Nikay Chunav: Chief Minister Yogi will hold 75 meetings in support of BJP candidates

Nikay Chunav : भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में 75 सभाएं करेंगे सीएम योगी, 24 अप्रैल को सहारनपुर में पहली सभा

Sun, 23 Apr 2023 12:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 23 Apr 2023 12:08 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। यूपी में नगर निकाय चुनाव व विधानसभा के दो उपचुनावों की व्यस्तता की वजह से फिलहाल अभी उनका दो दिन का कार्यक्रम तय हुआ है।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav: Chief Minister Yogi will hold 75 meetings in support of BJP candidates
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में 75 जनसभाएं करेंगे। सीएम 24 अप्रैल को सहारनपुर, शामली और अमरोहा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रस्तावित जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का हर जिले में एक कार्यक्रम होगा, सभी जिलों से मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की चुनावी सभाओं की मांग की जा रही है।

विज्ञापन


निकाय चुनाव में भाजपा ने सभी 17 नगर निगम के साथ जिला मुख्यालयों सहित बड़ी नगर पालिका परिषद व प्रमुख नगर पंचायतों में जीत का लक्ष्य रखा है। सभी जिलों से सीएम की सभाओं की मांग की जा रही है, पार्टी का चुनाव प्रबंधन शाखा में सीएम व दोनों डिप्टी सीएम सहित अन्य नेताओं के चुनावी दौरे तय किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री प्रतिदिन एक से अधिक जिलों में सभाएं करेंगे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की पहली चुनावी सभा 24 अप्रैल को गाजियाबाद में होगी।
विज्ञापन


कर्नाटक में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में 26 व 30 अप्रैल को चुनावी सभाएं करेंगे योगी
मुख्यमंत्री योगी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। यूपी में नगर निकाय चुनाव व विधानसभा के दो उपचुनावों की व्यस्तता की वजह से फिलहाल अभी उनका दो दिन का कार्यक्रम तय हुआ है। योगी 26 अप्रैल और 30 अप्रैल को कर्नाटक में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed