फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Nikay Chunav: BJP showed strength in the first phase, smoke-filled visits of ministers, leaders including C

UP Nikay Chunav : भाजपा ने पहले चरण में ताकत झोंकी, सीएम, डिप्टी सीएम सहित मंत्रियों, नेताओं के धुंआधार दौरे

Mon, 01 May 2023 12:43 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 01 May 2023 12:43 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सुबह 11 बजे रामलीला मैदान, मुरादाबाद, दोपहर 1.25 बजे जी.आई.सी. प्रतापगढ, दोपहर 2.35 बजे बी.आर.पी. इंटर कालेज, जौनपुर और शाम 4 बजे मिनी स्टेडियम, शिवपुर वाराणसी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav: BJP showed strength in the first phase, smoke-filled visits of ministers, leaders including C
bjp - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव प्रचार में महज दो दिन शेष बचने के चलते सोमवार और मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने धुआंधार दौरे लगाए हैं। चुनावी रैली, रोड शो, घर घर जनसंपर्क और सम्मेलनों के जरिये चुनाव प्रचार कर घर घर पहुंचने की तैयारी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सुबह 11 बजे रामलीला मैदान, मुरादाबाद, दोपहर 1.25 बजे जी.आई.सी. प्रतापगढ, दोपहर 2.35 बजे बी.आर.पी. इंटर कालेज, जौनपुर और शाम 4 बजे मिनी स्टेडियम, शिवपुर वाराणसी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। शाम 5.55 बजे टाउन हॉल, गोरखपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को हरदोई, सीतापुर, कुशीनगर तथा गाजीपुर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित सभाओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोमवार को फतेहपुर व रायबरेली में जनसभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी सोमवार को सुबह 11 बजे रामलीला मैदान, मुरादाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं दोपहर 2 बजे बिजनौर के नगर पालिका परिषद, धामपुर, चुनाव संचालन समिति के साथ बैठक लेंगे। केन्द्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा सोमवार को झांसी, प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह प्रयागराज, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह मथुरा तथा पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह वाराणसी में आयोजित बाइक रैली में शामिल होंगे। सांसद राजवीर सिंह राजू भैया सोमवार को हरदोई में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश के पूर्व मंत्री मोहसिन रजा सोमवार को अमरोहा व सम्भल में नुक्कड़ सभा तथा जनसम्पर्क करेंगे।

उधर, चुनाव प्रबंधन की टीम नई होने के नाते महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय से चुनाव की कमान संभाली है। जिलों से मिल रहे फीडबैक के आधार पर निकाय चुनाव के मैदान में बगावत कर रहे बागियों को पार्टी निष्कासित किया जा रहा है। मतदान के दिन बूथ प्रबंधन, बूथ के बस्ते की तैयारी, बूथ एजेंट की तैनाती सहित अन्य कार्यक्रमों की निगरानी की जा रही है।

नाराजगी दूर करने की मशक्कत
वाराणसी में क्षत्रिय समाज की नाराजगी दूर करने में भाजपा को मशक्कत करनी पड़ रही है। वाराणसी में क्षत्रिय समाज ने टिकट की मांग की थी। समाज के विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। समाज के प्रमुख लोगों से संवाद कर उन्हें मनाने के लिए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह प्रयास कर चुके हैं।


अब सरकार और संगठन के शीर्ष लोगों को क्षत्रिय समाज की नाराजगी दूर करने की कमान सौंपी गई है। इधर, लखनऊ में कायस्थ समाज में चल रही अंदुरुनी नाराजगी को दूर करने के लिए समाज के प्रबुद्ध लोगों से पार्टी के नेता संपर्क कर रहे हैं। कायस्थ समाज के कार्यक्रमों में महापौर प्रत्याशी को शामिल कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed