फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Nikay Chunav alliance of Samajwadi Party RLD remained in municipal elections after assembly elections 2022

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव में गठबंधन से कितना नफा, कितना रहा नुकसान, रालोद करेगा मंथन

Wed, 17 May 2023 08:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 17 May 2023 08:48 AM IST
सार

सपा रालोद का गठबंधन विधानसभा चुनाव 2022 में हुआ था जो इस बार के नगर निकाय चुनाव में भी रहा। रालोद ने 7 नगर पालिका अध्यक्ष और 7 नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव जीता। 10 पार्षद भी उसके जीते। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav alliance of Samajwadi Party RLD remained in municipal elections after assembly elections 2022
अखिलेश यादव और जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय चुनाव में सपा रालोद मिलकर लड़े थे। इसका कितना नफा, कितना नुकसान हुआ इसका रालोद मंथन कर रहा है। रालोद महापौर पद पर चुनाव नहीं लड़ा था और नगर पालिका और नगर पंचायतों के चुनावी रण में ही उसके उम्मदीवार खड़े हुए थे।
विज्ञापन


सपा रालोद का गठबंधन विधानसभा चुनाव 2022 में हुआ था जो इस बार के नगर निकाय चुनाव में भी रहा। शुरुआत में टिकट वितरण को लेकर कई सीटों पर दोनों के बीच तनातनी हुई लेकिन बाद में फैसला हो गया। रालोद का जोर नगर पालिका एवं नगर पंचायत में था। 17 में से एक भी नगर निगम महापौर पद पर उसने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। 
विज्ञापन


सभी पर सपा को समर्थन दिया था। हालांकि सपा एक भी महापौर पद नहीं जीत सकी है। बाकी जगह रालोद लड़ा और उसका परिणाम ठीक ही माना जा रहा। रालोद ने 7 नगर पालिका अध्यक्ष और 7 नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव जीता। 10 पार्षद भी उसके जीते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 40 नगर पालिका सदस्य और 38 नगर पंचायत सदस्य जीते। अब रालोद लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट रहा है। कमेटियों का गठन करना है। उससे पहले मंथन किया जा रहा । इस बाबत दिल्ली में अगले सप्ताह बैठक बुलाई जा रही है। 

पदाधिकारियों से ऐसी सीटों का ब्यौरा मांगा गया है जहां मुकाबले नजदीकी रहे। यह देखा जा रहा है कि उन सीटों पर सपा समर्थित कितने वोट रालोद को मिले। रालोद प्रदेश मीडिया संयोजक सुनील रोहटा के मुताबिक एक एक सीट पर वोटों का गुणाभाग चल रहा है। रालोद का प्रदर्शन बेहतर रहा है पर आगे की तैयारी अभी से करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed