फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Nikay Chunav: 49.33 percent polling in second phase, highest in Kanpur city, lowest in Kanpur rural

UP Nikay Chunav : दूसरे चरण में 53 प्रतिशत मतदान, कानपुर नगर में सबसे ज्यादा, कानपुर देहात में सबसे कम

Fri, 12 May 2023 12:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 12 May 2023 12:01 AM IST
सार

कानपुर नगर की बिल्होर नगर पालिका परिषद के वार्ड 16, 22 और 25 में तीन मतपेटियों में पानी डाल दिया गया। इससे वहां हंगामा हुआ। कई उम्मीदवारों एवं उनके समर्थकों ने एक दूसरे पर ऐसा करने का आरोप लगाया। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि इन तीनों वार्डों में पुनर्मतदान कराया जाएगा। शुक्रवार को ही तीनों वार्डों में दोबारा मतदान होगा।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav: 49.33 percent polling in second phase, highest in Kanpur city, lowest in Kanpur rural
निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण में बृहस्पतिवार को 53 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। छिटपुट हंगामों और आरोप-प्रत्यारोप के अलावा सभी जिलों में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ। 9 मंडलों के 38 जिलों में सबसे ज्यादा मतदान कानपुर देहात जिले में हुआ। जबकि सबसे कम कानपुर नगर में हुआ। इस चरण में कुल 39146 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम व मतपेटियों में बंद हो गया है। वोटों की गिनती शनिवार को होगी।

विज्ञापन


दोनों चरणों को मिलाकर इस बार 52 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि पिछले चुनाव में 53 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे। दूसरे चरण के मतदान की शुरुआत पहले चरण से भी धीमी रही। सुबह 9 बजे तक मात्र 9.41 प्रतिशत मतदाताओं ने ही अपने मत का प्रयोग किया। 11 बजे तक मतदान का आंकड़ा 11 प्रतिशत पार कर गया। तीन बजे तक 40.80 प्रतिशत मतदान हुआ। अंतिम चरण में 7 महापौर, 581 पार्षद, 95 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, 2520 नगर पालिका परिषद सदस्य, 267 नगर पंचायत अध्यक्ष तथा 3459 नगर पंचायत सदस्यों के लिए वोट डाले गए। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने दावा किया कि सभी जगह शांतिपूर्वक ढंग से मतदान हुआ है।
विज्ञापन


शराब बांटने में तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार
गाजियाबाद स्थित मोदीनगर नगर पालिका में एक निर्दलीय सभासद प्रत्याशी के पक्ष में पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) से शराब बांटने के आरोप में 3 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों को निलंबित किया गया है। वहीं, लोनी में फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। बरेली में बिना वजह मतदान केंद्रों के आसपास घूमने वाले 100 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने थाने ले जाकर बैठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतपेटियों में डाला पानी, आज पुनर्मतदान
कानपुर नगर की बिल्होर नगर पालिका परिषद के वार्ड 16 के मतदान स्थल संख्या 16 वार्ड संख्या 22 के मतदान स्थल संख्या 22 अध्यक्ष पद के मतदान स्थाल संख्या 16,22 एवं 25 पर पुनर्मतदान कराया जाएगा। यहां मतपेटियों में पानी डाल दिया गया था। इससे वहां हंगामा हुआ। कई उम्मीदवारों एवं उनके समर्थकों ने एक दूसरे पर ऐसा करने का आरोप लगाया। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि इन तीनों वार्डों में पुनर्मतदान कराया जाएगा। शुक्रवार को ही तीनों वार्डों में दोबारा मतदान होगा।

जिला मतदान प्रतिशत में
अयोध्या 52.60
अमेठी 64.90
अंबेडकरनगर 62.86
बाराबंकी 53.40
सुल्तानपुर 59.06
अलीगढ़ 50.58
आजमगढ़ 57.49
इटावा 53.76
एटा 56.72
औरैया 62.56
कन्नौज 64.60
कानपुर देहात 67.37
कानपुर नगर 42.64
कासगंज 59.94
गाजियाबाद 45.52
गौतमबुद्धनगर 57.00
चित्रकूट 55.53
पीलीभीत 62.16
फर्रुखाबाद 56.06
बदायूं 59.56
बरेली 50.49
बुलंदशहर 62.48
बलिया 56.18
बस्ती 57.19
बागपत 63.12
बांदा 57.25
भदोही 60.19
मऊ 50.01
मेरठ 50.01
महोबा 64.91
मिर्जापुर 54.08
शाहजहांपुर 55.48
संतकबीरनगर 62.42
सिद्धार्थनगर 59.78
सोनभद्र 51.39
हमीरपुर 66.90
हाथरस 57.57
हापुड़ 55.94
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed