{"_id":"61038f2b8f3161158454764a","slug":"up-nia-will-investigate-terrorists-arrested-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : एनआईए करेगी लखनऊ में गिरफ्तार आतंकियों की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी : एनआईए करेगी लखनऊ में गिरफ्तार आतंकियों की जांच
Sat, 31 Jul 2021 10:32 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 31 Jul 2021 10:32 AM IST
सार
यूपी एटीएस द्वारा इस महीने गिरफ्तार किए गए अलकायदा के कथित आतंकियों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करेगी। केंद्र सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी एटीएस द्वारा इस महीने गिरफ्तार किए गए अलकायदा के कथित आतंकियों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करेगी। केंद्र सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एटीएस ने 11 जुलाई को लखनऊ के दुबग्गा व मोहिबुल्लापुर से मिनहाज व मुशीरूद्दीन को गिरफ्तार किया था। इनदोनों के अलकायदा से जुड़े होने का दावा किया था। इनके पास से एक प्रेशर कुकर बम समेत कई संदिग्ध पदार्थ बरामद किए थे। दोनों से पूछताछ के बाद तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन लोगों ने मिनहाज को असलहे उपलब्ध कराए थे। इस मामले की जांच केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर एनआईए को सौंप दी गई है। एनआईए अब अपने यहां केस दर्ज कर आगे की छानबीन करेगी।
विज्ञापन