{"_id":"6a7208ce326a7aa9d3048ec8","slug":"up-news-women-over-the-age-of-60-will-get-free-travel-on-roadways-buses-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, 100 करोड़ का प्रावधान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, 100 करोड़ का प्रावधान किया
Tue, 04 Aug 2026 10:07 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 04 Aug 2026 10:07 PM IST
सार
यूपी सरकार ने महिलाओं के लिए अनुपूरक बजट में बड़े प्रावधान किए हैं। इसके तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
महिलाओं को मुफ्त बस की सुविधा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। प्रदेश सरकार ने इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में इस व्यवस्था के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) को भुगतान के मद में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा यह सुविधा मिलने से प्रदेश की लाखों वरिष्ठ महिलाओं को धार्मिक, सामाजिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए यात्रा करने में आर्थिक राहत मिलेगी। उनके सम्मान, सुविधा और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - महंत शशिकांत दास ने महिपाल सिंह के आरोपों को बताया मनगढंत, बोले- राम मंदिर को बदनाम करने की साजिश
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - चंपत राय बोले- अंतिम सांस तक अयोध्या नहीं छोड़ूंगा, परमहंस आचार्य बोले- वो युग ऋषि हैं
निराश्रित महिलाओं की पेंशन के लिए 930 करोड़
वहीं, दूसरी ओर सरकार ने महिला कल्याण विभाग के लिए भी अनुपूरक बजट में 1094.40 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि का प्रावधान किया है। इसमें सबसे अधिक 930 करोड़ रुपये निराश्रित महिला पेंशन योजना के लिए रखे गए हैं। इस योजना के तहत पति की मृत्यु के बाद आर्थिक संकट से जूझ रही पात्र महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता दी जाती है।
अनाथ और विशेष परिस्थितियों में रह रहे बच्चों के शिक्षा, भरण-पोषण और समग्र विकास के लिए संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लिए 110 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के लिए 54.30 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इस राशि का उपयोग पीड़ित महिलाओं और बच्चों को समयबद्ध सहायता एवं संरक्षण उपलब्ध कराने में किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री शक्ति समृद्धि योजना के लिए भी अनुपूरक बजट में 10 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। सरकार का कहना है कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सहायक होगी।