फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wedding season begins from 14th April 4500 weddings will take place in Lucknow on 18th April

UP News: 14 अप्रैल से समाप्त हो जाएगा खरमास, 18 को लखनऊ में एक-दूजे के होंगे 4500 जोड़े; यहां देखे शुभ मुहूर्त

Sat, 12 Apr 2025 04:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अभिषेक सहज, अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक सहज, अमर उजाला, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Apr 2025 04:14 PM IST
सार

14 अप्रैल को तड़के पहर 3:30 बजे से खरमास समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही विवाह कार्यक्रमों का शुभारंभ हो जाएगा। लखनऊ में 18 अप्रैल को लगभग 4500 शादियां होने का अनुमान है। वहीं 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर यह संख्या पांच हजार के पार जा सकती है। 

विज्ञापन
Wedding season begins from 14th April 4500 weddings will take place in Lucknow on 18th April
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादियों का मौसम फिर से शुरू होने वाला है। 14 अप्रैल को भोर 3:30 बजे खरमास के समाप्त होते ही विवाह व अन्य मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। 18 को शहर में 4500 से ज्यादा शादियां होने का अनुमान है।  30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के चलते सबसे तेज सहालग मानी जा रही है। आठ जून तक शहर में बैंड-बाजा-बरात की धूम रहेगी।

विज्ञापन


इसे लेकर बरातघरों, लॉन, होटलों और बैंक्वेट हॉल में तैयारियां तेज हो गई हैं। स्वास्तिक ज्योतिष केंद्र अलीगंज के ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि 14 मार्च के बाद से मीन खरमास चल रहा है। इसमें मांगलिक कार्य नहीं होते है। 14 अप्रैल को सूर्य मीन राशि से निकलकर सुबह 03:30 बजे मेष राशि में प्रवेश करेंगे और इसी के साथ खरमास समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  Hanuman Jayanti: अयोध्या में हनुमान गढ़ी में आराध्य के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन

शुभ विवाह हेतु दोनों ग्रहों का उदय होना शास्त्र सम्मत

मेष संक्रांति के बाद विवाह कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। विवाह मुहूर्त में गुरु शुक्र अस्त का भी विचार किया जाता है। दोनों ग्रहों का शुभ विवाह हेतु उदय होना शास्त्र सम्मत है। वर्ष 2025 में गुरु 12 जून से 9 जुलाई तक 27 दिन के लिए अस्त होंगे। 12 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शुक्र अस्त रहेंगे।

कृष्णानगर के पंडित आशुतोष पांडेय ने बताया कि इस बार 18 अप्रैल को सिद्धि योग के चलते सहालग तेज रहेगी। 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया होने से मांगलिक समारोहों की संख्या बढ़ेगी। पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया की तिथि 29 अप्रैल की शाम 5:32 से 30 की दोपहर 2:13 बजे तक रहेगी।

ये भी पढ़े- UP: तकनीक के मामले में काबिल युवाओं वाले राज्यों में भी यूपी का दबदबा, BA-BSc के छात्र काबिल, बीकॉम में नहीं

उदया तिथि की मान्यता के चलते 30 अप्रैल को पूरे दिन अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन को विवाह, गृह प्रवेश, वाहन या संपत्ति खरीदने, व्यापार आरंभ करने के लिए शुभ मानते हैं।

विवाह के लिए शुभ लग्न

  • अप्रैल - 14, 15,16,18, 19, 20, 21, 25, 29,30
  • मई - 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 28
  • जून - 1, 2, 4, 5, 6 ,7, 8
  • नवम्बर -21, 22, 23, 24 ,25, 26, 30
  • दिसम्बर - 1, 4, 5, 6

18 की सहालग के लिए तैयारियां तेज

यूपी कैटरिंग एंड डेकोरेशन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि 14 से सहालग शुरू हो रही है। शुरुआत में सबसे तेज सहालग 18 अप्रैल को है। इस दिन राजधानी में 4500 से ज्यादा शादियां होने का अनुमान है, जिसके लिए लॉन, बैंक्वेट हॉल, होटल और बरातघरों की बुकिंग हो चुकी है। अक्षय तृतीया पर 30 अप्रैल को पांच हजार शादियों का आंकड़ा पार हो सकता है।

विवाह के लिए ये तिथियां मानी जाती हैं शुभ

ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि विवाह के लिए कई तिथियां शुभ मानी जाती हैं, जिनमें द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी, एकादशी और त्रयोदशी शामिल हैं। शुभ महीने आमतौर पर माघ, फाल्गुन, चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ और आषाढ़ होते हैं। सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार जैसे दिन भी विवाह के लिए शुभ माने जाते हैं। 29 और 30 अप्रैल को विवाह मुहूर्त अधिक शुभ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed