फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The setting of the planet Venus will not affect the Karva Chauth fast

Lucknow News: शुक्र अस्त होने से नहीं पड़ेगा करवाचौथ के व्रत पर असर

Tue, 27 Oct 2026 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
The setting of the planet Venus will not affect the Karva Chauth fast
लखनऊ। अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना के लिए करवाचौथ का व्रत 29 अक्तूबर को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा करेंगी। रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शुक्र अस्त होने के बावजूद नवविवाहिताएं अपना पहला करवाचौथ व्रत रख सकती हैं।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि काशी और वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्र 13 से 28 अक्तूबर तक अस्त रहेंगे और 31 अक्तूबर को पूर्ण बल प्राप्त करेंगे। कुछ मान्यताओं के अनुसार, शुक्र अस्त होने पर नवविवाहिताओं को पहला करवाचौथ व्रत नहीं रखना चाहिए। हालांकि, शुक्र और गुरु के उदय का महत्व विवाह व अन्य मांगलिक कार्यों में है। करवाचौथ पर भगवान गणेश, शिव-पार्वती और चंद्रमा की पूजा होती है, शुक्र की नहीं। इसलिए नवविवाहिताएं बिना किसी संशय के व्रत रख सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस दिन शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहा है। साथ ही परिधि योग का भी संयोग है, जिसे ज्योतिषीय मान्यताओं में शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम 5:26 से 6:43 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि वैदिक पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि 28 अक्तूबर की रात 1:06 बजे शुरू होकर 29 अक्तूबर की रात 10:09 बजे तक रहेगी। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:26 से 6:43 बजे तक है। चंद्रोदय रात 8:06 बजे होने का अनुमान है। चंद्रमा सुबह 11:11 बजे तक रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे, इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed