फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh also dominates among states with capable youth in terms of technology

UP: तकनीक के मामले में काबिल युवाओं वाले राज्यों में भी यूपी का दबदबा, BA-BSc के छात्र काबिल, बीकॉम में नहीं

Sat, 12 Apr 2025 10:11 AM IST
आकाश दुबे अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 12 Apr 2025 10:11 AM IST
सार

इंडिया स्किल रिपोर्ट में रोचक तथ्य ये भी है कि यूपी के बीए-बीएससी के छात्र तो काबिल हैं, लेकिन बीकाॅम में नहीं हैं। रोजगार की दृष्टि से देशभर में तमिलनाडु, महाराष्ट्र, केरल, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक शीर्ष राज्य बनकर उभरे हैं।

विज्ञापन
Uttar Pradesh also dominates among states with capable youth in terms of technology
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं वाले राज्यों में यूपी भी शीर्ष पांच में शामिल हो गया है। काबिल बीटेक छात्रों के मामले में उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, केरल और तमिलनाडु ने जगह पाई है। एमबीए में भी केरल, यूपी, हरियाणा, महाराष्ट्र और गुजरात का नाम है, लेकिन होनहार आईटीआई, एमसीए और एमएससी की शीर्ष पांच राज्यों की फेहरिस्त में यूपी नहीं है।

विज्ञापन
Trending Videos

रोचक तथ्य ये भी है कि यूपी के बीए-बीएससी के छात्र तो काबिल हैं, लेकिन बीकाॅम में नहीं हैं। रोजगार की दृष्टि से देशभर में तमिलनाडु, महाराष्ट्र, केरल, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक शीर्ष राज्य बनकर उभरे हैं। वहीं केरल और तमिलनाडु क्षेत्रीय रोजगार में अव्वल हैं। इंडिया स्किल रिपोर्ट के मुताबिक युवा फोर्स के इस ट्रांसफाॅर्मेशन में इंटरनेट क्रांति, बेहतर तकनीकी और प्रशिक्षण संस्थानों के साथ सरकारों द्वारा शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है।रिपोर्ट के निष्कर्ष से उजागर हुआ कि सबसे अधिक रोजगार योग्य 22-25 आयु वर्ग के युवा अपने क्षेत्रों से करीब से जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी वजह से उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्य अपनी मजबूत प्रतिभा भंडार के कारण चमक रहे हैं। कंप्यूटर दक्षता में उत्तर प्रदेश सबसे आगे (100%) है और महाराष्ट्र में भी उच्च कम्प्यूटर दक्षता दर है। बीटेक छात्र किस राज्य के सबसे ज्यादा काबिल हैं? इस कसौटी पर उत्तर प्रदेश के 94 फीसदी छात्रों ने 60 फीसदी अंक हासिल करने में सफलता पाई। केरल के 91 फीसदी छात्रों को 60 फीसदी से ज्यादा अंक मिले।

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के लगभग 85 फीसदी छात्रों ने 60 फीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त किए। तमिलनाडु के 74 फीसदी छात्र ही इस लक्ष्य तक पहुंच सके। सबसे काबिल बीसीए (बैचलर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन), बीएससी (बैचलर ऑफ साइंस) और बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) की कसौटी में भी यूपी के छात्रों ने शीर्ष तीन से चार राज्यों की फेहरिस्त में जगह बनाई है।

बीसीए में केरल शीर्ष पर, आंध्र प्रदेश दूसरे और उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर है। महाराष्ट्र और दिल्ली को यूपी ने पीछे कर दिया है। बीएससी में यूपी टॉप पर है। इसके बाद केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश हैं। बीबीए में गुजरात शीर्ष पर है। दूसरे पर केरल और तीसरे पर यूपी है। रिपोर्ट के मुताबिक ये बदलाव यूपी की मजबूत शिक्षा प्रणाली को प्रदर्शित करता है।

आईटीआई, एमसीए व एमएससी में सुधार की जरूरत
रिपोर्ट के मुताबिक आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों) को अपग्रेड करने की जरूरत है। यूपी के आईटीआई की तुलना में गुजरात, आंध्र प्रदेश, केरल, दिल्ली और तमिलनाडु के संस्थान बेहतर हैं। इसी तरह एमसीए (मास्टर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन) और एमएससी (मास्टर ऑफ साइंस) में भी यूपी के युवा शीर्ष पांच के बजाय शीर्ष दस राज्यों में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed