फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Waiting for radiology test report tests getting affected due to lack of doctors in cancer institute

Lucknow News: रेडियोलॉजी की रिपोर्ट के लिए करना पड़ रहा लंबा इंतजार, डॉक्टरों की कमी से प्रभावित हो रही जांच

Sat, 12 Apr 2025 03:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Apr 2025 03:27 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान में रेडियोलॉजी की जांच रिपोर्ट के लिए मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इससे उनके इलाज में देरी हो रही है। यहां डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है।  

विज्ञापन
Waiting for radiology test report tests getting affected due to lack of doctors in cancer institute
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

विस्तार

चक गजरिया स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान में डॉक्टरों की कमी की वजह से मरीजों को रेडियोलॉजी संबंधी जांच की रिपोर्ट के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इससे इलाज प्रभावित हो रहा है। संस्थान में इस समय पीजीआई के रेडियोलॉजिस्ट एमआरआई की जांच रिपोर्ट तैयार करते हैं।
विज्ञापन


पीजीआई पर पहले से ही मरीजों का काफी दबाव है। इस वजह से कैंसर संस्थान की जांच रिपोर्ट प्रभावित होती है। कैंसर संस्थान में अभी तक नियमित रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हो सकी है। इस वजह से मरीजों को जांच रिपोर्ट मिलने में समय लगता है। इसके कारण काफी मरीजों को निजी केंद्र में जांच करानी पड़ रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  UP: सेवानिवृत्त डॉक्टर को दो दिन तक डिजिटल अरेस्ट रख 95 लाख ऐंठे, अवैध पार्सल पकड़ने की बात कह झांसे में लिया
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
ये भी पढ़े- IPL 2025: जीत की हैट्रिक लगाने इकाना में आज उतरेंगे सुपरजायंट्स, कप्तान पंत के फार्म वापसी का इंतजार, साढ़े तीन बजे से मैच

कैंसर संस्थान में 96 डॉक्टरों की भर्ती का विज्ञापन निकाला जा चुका है। इसकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन भर्ती अब तक नहीं हुई है। इस वजह से यहां रेडियोलॉजी के साथ ही कई अन्य विभागों में भी जांच का संकट बना हुआ है। वहीं, संस्थान प्रशासन का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया जारी है। जल्द ही नए डॉक्टरों की तैनाती हो जाएगी। जांच रिपोर्ट में कुछ समय लग रहा है, लेकिन ज्यादा संकट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed