{"_id":"62e97ca0da65cb04c907fa20","slug":"up-news-vitamin-a-supplements-will-be-given-to-children-from-today-it-is-mandatory-to-follow-kovid-protocol","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News : बच्चों को आज से दी जाएगी विटमिन ए की खुराक, कोविड प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : बच्चों को आज से दी जाएगी विटमिन ए की खुराक, कोविड प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य
Wed, 03 Aug 2022 05:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 03 Aug 2022 05:32 AM IST
सार
UP News : बच्चों को खुराक देते वक्त कोविड नियमों के पालन के निर्देश दिए गए हैं। एक स्थान पर 10 से अधिक बच्चों को एकत्रित नहीं किया जाएगा। नियमित टीकाकरण प्रभारी डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि हर बच्चे को विटमिन ए की खुराक पांच वर्ष तक देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के पांच वर्ष तक के 2.41 करोड़ बच्चों को तीन अगस्त से विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। बच्चों को खुराक देते वक्त कोविड नियमों के पालन के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
एक स्थान पर 10 से अधिक बच्चों को एकत्रित नहीं किया जाएगा। नियमित टीकाकरण प्रभारी डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि हर बच्चे को विटमिन ए की खुराक पांच वर्ष तक देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
प्रदेश में हर बच्चे को विटामिन ए की खुराक देना अनिवार्य किया गया है। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि विटमिन ए की खुराक देने से बच्चों में रतौंधी, कुपोषण, मानसिक दिव्यांगता जैसी समस्या नहीं आती है।
विज्ञापन
उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। बाल रोग चिकित्सक डॉ अमित शुक्ल का कहना है कि विटमिन ए वसा में घुलनशील विटामिन है। यह बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। यह कोविड-19 से बचाने में भी सहायक है।