{"_id":"649ee6733b13d61858032785","slug":"up-news-vinod-kumar-singh-became-the-registrar-of-lucknow-university-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : विनोद कुमार सिंह लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलसचिव बने, चार कुलसचिव और दो परीक्षा नियंत्रक के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : विनोद कुमार सिंह लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलसचिव बने, चार कुलसचिव और दो परीक्षा नियंत्रक के तबादले
Fri, 30 Jun 2023 07:58 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 30 Jun 2023 07:58 PM IST
सार
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय प्रयागराज के परीक्षा नियंत्रक कुलदीप का तबादला दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा किया है। गोरखपुर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार का तबादला छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में किया है।
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार ने राज्य विश्वविद्यालयों में तैनात चार कुल सचिव, दो परीक्षा नियंत्रक, दो सहायक कुल सचिव और तीन उप कुलसचिव के तबादले किए हैं। विनोद कुमार सिंह को लखनऊ विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलसचिव अजय कृष्ण यादव को महात्मा ज्योतिबा फूले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में कुलसचिव के पद पर स्थानांतरित किया है। महात्मा ज्योतिबा फूले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के कुलसचिव राजीव कुमार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में कुलसचिव तैनात किया है। आगरा विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनोद कुमार सिंह का तबादला लखनऊ विश्वविद्यालय में कुलसचिव पद पर किया है। दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के कुलसचिव विश्वेश्वर प्रसाद का तबादला महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ के कुलसचिव पद पर किया है।
विज्ञापन
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय प्रयागराज के परीक्षा नियंत्रक कुलदीप का तबादला दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा किया है। गोरखपुर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार का तबादला छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में किया है।
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के सहायक कुलसचिव अजीत कुमार सिंह का तबादला छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में किया है। सिद्धार्थ विश्विद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर के सहायक कुलसचिव शेख अंजुम का तबादला बुंदेलखंड विश्विद्यालय झांसी में किया है।
कानपुर विश्विद्यालय के उप कुलसचिव दिनेश कुमार मौर्य का तबादला राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव प्रेमशंकर का तबादला प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू) भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज और प्रयागराज विश्वविद्यालय की उप कुलसचिव दीप्ति मिश्रा का तबादला ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में उप कुलसचिव पद पर किया गया है।