{"_id":"653265d373794224f40a7633","slug":"up-news-vidyut-sakhis-will-also-do-the-work-of-meter-reading-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : मीटर रीडिंग का भी कार्य करेंगी विद्युत सखियां, हर जिले में एक-एक गांव की दी गई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : मीटर रीडिंग का भी कार्य करेंगी विद्युत सखियां, हर जिले में एक-एक गांव की दी गई जिम्मेदारी
Sat, 21 Oct 2023 07:28 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 21 Oct 2023 07:28 AM IST
सार
प्रदेश में विद्युत सखियां अब मीटर रीडिंग की का भी कार्य करेंगी। प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक-एक ग्राम पंचायत में मीटर रीडिंग की जिम्मेदारी विद्युत सखी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
बिजली का मीटर
विस्तार
प्रदेश में विद्युत सखियां अब मीटर रीडिंग की का भी कार्य करेंगी। प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक-एक ग्राम पंचायत में मीटर रीडिंग की जिम्मेदारी विद्युत सखी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
प्रदेश में स्वयं सहायता समूह के तहत कार्यरत महिलाओं को विद्युत सखी का नाम दिया गया है। इसके तहत वे बिजली बिल भुगतान, लंबित या बकाया बिल की वसूली के काम में लगाई गई है। इनकी तैनाती आजीविका मिशन के जरिए किया जाता है। इन्हें वसूली के एवज में कमीशन मिलता है। इसके लिए न्यूनतम योग्यता 10 पास रखा गया है।
विज्ञापन
अब पावर कॉरपोरेशन ने इन्हें पायलट प्रोजेक्ट के तहत मीटर रीडिंग के काम में भी लगाने का फैसला किया है। पहले चरण में हर जिले की एक-एक ग्राम पंचायत में इन्हें जिम्मेदारी दी गई है। अधीक्षण अभियंता (कलेक्शन) वीपी सिंह ने सभी विद्युत वितरण निगमों के प्रबंध निदेशकों को सभी 75 विद्युत सखियों की सूची भेज दी है। इन सभी को उनके क्षेत्र के लिए आईडी बनवाने और मीटर रीडिंग का काम शुरू कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन