फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Transport Minister gave instructions, 300 additional buses will run on Dussehra and Diwali, relief wi

UP News: परिवहन मंत्री ने दिए निर्देश, दशहरा-दीपावली पर चलेंगी 300 अतिरिक्त बसें, मिलेगी राहत

Thu, 19 Oct 2023 07:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 19 Oct 2023 07:11 PM IST
सार

बीस अक्तूबर से 15 नवंबर तक यात्रियों की डिमांड के मुताबिक अतिरिक्त बसों को चलाने के निर्देश डिपो के अधिकारियों को दिए गए हैं।

विज्ञापन
UP News: Transport Minister gave instructions, 300 additional buses will run on Dussehra and Diwali, relief wi
रोडवेज

विस्तार

दशहरा और दीपावली पर ट्रेनों में यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं, ऐसे में रोडवेज पैसेंजरों को अतिरिक्त बसें चलाकर राहत देने की तैयारी में है। 20 अक्तूबर से 15 नवंबर तक यात्रियों की डिमांड के मुताबिक अतिरिक्त बसों को चलाने के निर्देश डिपो के अधिकारियों को दिए गए हैं।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि आनंद विहार से विभिन्न स्थानों टनकपुर, रुपैडिहा और सोनौली के लिए ज्यादा भीड़ रहती है। ऐसे ही सहारनपुर से शाकुम्भरी देवी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। मुरादाबाद और बरेली से पूर्णागिरी देवी के दर्शन के लिए भी लोग बड़ी संख्या में आवागमन करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि बसों को ऑनरोड किया जाए, उन्हें वर्कशॉप में न रखा जाए। उन्होंने कहा कि बस स्टेशन और बसें साफ-सुथरी रहें, इसका भी ध्यान रखा जाए। साथ ही बस अड्डों पर पेयजल व अन्य व्यवस्थाएं मुकम्मल रहे। एमडी मासूम अली सरवर ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधक, सेवा प्रबंधक और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारबाग, कमता, कैसरबाग, आलमबाग से चलेंगी बसें
दशहरा व दीपावली को देखते हुए अतिरिक्त बसों को चलाने का निर्णय हुआ है। इसमें चारबाग से रायबरेली, अमेठी आदि रूटों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। कमता से गोरखपुर रूट, कैसरबाग से सीतापुर, लखीमपुर व हरदोई के अलावा बाराबंकी तथा आलमबाग से कानपुर, झांसी आदि रूटों पर बसें चलाई जाएंगी, जिन्हें रिजर्व में रखा गया है।

सिटी स्टेशन रूट से कैसरबाग पहुंचेंगी हरदोई व सीतापुर की बसें
कैसरबाग इलाके में जाम से आराम दिलाने के लिए सीतापुर व हरदोई से आने वाली बसों को डालीगंज से सिटी स्टेशन, क्रिश्चियन कॉलेज के रास्ते कैसरबाग बस अड्डे लाया जाएगा। इसे लेकर रोडवेज प्रशासन तैयारी कर रहा है। जबकि अभी तक यह बसें डालीगंज से शहीद स्मारक, ग्लोब पार्क, डीएम कार्यालय के रास्ते कैसरबाग पहुंच रही हैं।

दरअसल, कैसरबाग इलाके में लगने वाले जाम से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। हालांकि, इसके लिए रोडवेज प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस की ओर से तमाम कवायदें की गईं, पर वे परवान नहीं चढ़ सकीं। संयुक्त रूप से जाम की वजहों पर रिपोर्ट भी बनाई गई। बस अड्डे के आसपास से अवैध कब्जों, कबाड़ियों की दुकानों व वकीलों के वाहनों की पार्किंग हटानी थी, लेकिन इस ओर काम नहीं हुआ, जिससे जाम हटाया नहीं जा सका। ऐसे में रोडवेज प्रशासन की ओर से जाम को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए रोडवेज अफसर व ट्रैफिक पुलिस के बीच बातचीत चल रही है। 

इस योजना पर काम किया जा रहा है कि हरदोई व सीतापुर रूट से बसें डालीगंज पुल तक आती हैं। इसके बाद इन बसों को शहीद स्मारक, परिवहन निगम कार्यालय, कमिश्नर कार्यालय, ग्लोब पार्क होते हुए डीएम कार्यालय के रास्ते कैसरबाग लाया जाता है। इससे कई मर्तबे रूट पर भयंकर जाम लग जाता है।

ऐसे में अब इन बसों को हरदोई व सीतापुर से डालीगंज पुल तक लाया जाएगा, जहां से उन्हें सिटी स्टेशन की तरफ मोड़कर क्रिश्चियन कॉलेज के रास्ते कैसरबाग लाया जाएगा। 540 से अधिक बसों को इस रूट से चलाने पर मंथन हो रहा है। जबकि बाराबंकी, बहराइच की ओर से आने वाली बसों को ग्लोब पार्क रूट से ही कैसरबाग लाया जाएगा।

आसान नहीं होगा रूट डायवर्जन
हरदोई व सीतापुर रूट की बसों को डायवर्ट करने का निर्णय आसान नहीं होगा। रोडवेज अफसर खुद बताते हैं कि सिटी स्टेशन के पास मेडिकल कॉलेज की ओर से आने वाले वाहनों के चलते आए दिन जाम लग जाता है। ऐसे में रोडवेज बसों की इस रूट पर शिफ्टिंग से यह जाम और भी विकराल हो सकता है। ऐसा न हो कि ग्लोब पार्क रूट पर ट्रैफिक जाम से राहत मिले और सिटी स्टेशन रूट जाम के झाम में फंस जाए।

जानकीपुरम बस अड्डे के बनने से मिलेगी राहत
कैसरबाग स्टेशन से करीब 12 सौ बसों का संचालन होता है। इसमें सीतापुर व हरदोई रूट की बसों को जानकीपुरम बस अड्डे पर शिफ्ट करने की योजना है। इस बस अड्डे के बन जाने पर बसों को उधर शिफ्ट किया जाएगा, जिससे यहां बसों का लोड कम हो जाएगा और जाम से राहत मिल जाएगी। हालांकि, बस अड्डे के बनने में अभी समय लगेगा।


रोडवेज बसों से लगने वाले जाम को लेकर डीसीपी ट्रैफिक के साथ बैठक हुई है। हरदोई व सीतापुर रूट से कैसरबाग आने वाली बसों के रूट बदलने पर सहमति बनी है। जल्द ही इस बाबत सम्बंधित डिपो को सूचना देकर बदले हुए रूट से बसों को चलाया जाएगा, इससे कैसरबाग में जाम से आराम मिल जाएगा।
- आरके त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रबंधक, लखनऊ परिक्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed