फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Transfer proceedings of teachers inside the district from April 28, revised timetable released

UP News : जिले के अंदर शिक्षकों की स्थानांतरण कार्यवाही अब 28 अप्रैल से, संशोधित समय सारिणी जारी

Thu, 02 Mar 2023 01:56 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 02 Mar 2023 01:56 AM IST
सार

विशेष सचिव बेसिक शिक्षा विजय किरन आनंद ने कहा है कि सत्र 2022-23 के लिए जिले के अंदर स्थानांतरण व समायोजन के संबंध में संशोधित समय सारिणी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
UP News: Transfer proceedings of teachers inside the district from April 28, revised timetable released
प्रीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के जिले के अंदर स्थानांतरण व समायोजन के लिए संशोधित समय सारिणी बुधवार को जारी कर दी गई। अब इसकी प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू होगी और 30 जून तक पूरी की जाएगी। पूर्व में यह प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू होकर 25 जून तक पूरी होनी थी। किंतु शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया पूरी न होने के कारण इसे संशोधित करना पड़ा है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

विज्ञापन


विशेष सचिव बेसिक शिक्षा विजय किरन आनंद ने कहा है कि सत्र 2022-23 के लिए जिले के अंदर स्थानांतरण व समायोजन के संबंध में संशोधित समय सारिणी जारी कर दी गई है। उन्होंने सचिव को निर्देशित किया है कि संशोधित समय सारिणी के अनुसार परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का जिले के अंदर स्थानांतरण व समायोजन की आवश्यक कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन


समय सारिणी
- 28 अप्रैल को एनआईसी पोर्टल शुरू करेगा
- 1 से 8 मई तक शिक्षक मानव संपदा पोर्टल पर अपने विवरण में कमी होने पर आपत्ति दर्ज कराएंगे
- 16 मई तक बीएसए आपत्तियों का निस्तारण कराएंगे
- 22 मई तक सरप्लस शिक्षक व कम शिक्षक वाले विद्यालयों की सूची ऑनलाइन जारी की जाएगी
- 23 से 29 मई से शिक्षक स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन विद्यालय का विकल्प भरेंगे
- 30 मई से 7 जून तक बीएसए द्वारा काउंसिलिंग के बाद सत्यापित आवेदन पत्रों के आधार पर डेटा लॉक करेंगे
- 8 से 14 जून तक साफ्टवेयर के माध्यम से स्थानांतरण की कार्यवाही की जाएगी
- 15 से 22 जून तक साफ्टवेयर के माध्यम से समायोजन की कार्यवाही की जाएगी
- 27 जून तक शिक्षक कार्यमुक्त होंगे और कार्यभार ग्रहण करेंगे
- 30 जून तक खंड शिक्षा अधिकारी कार्य मुक्त व कार्यभार ग्रहण का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अंकित करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed