{"_id":"62f3cb154d073c2fdf1174d4","slug":"up-news-training-of-187-jawans-completed-included-in-prd-certificate-given-after-passing-out-parade","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : 187 जवानों का प्रशिक्षण पूरा, पीआरडी में शामिल, पासिंग आउट परेड के बाद दिया गया प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : 187 जवानों का प्रशिक्षण पूरा, पीआरडी में शामिल, पासिंग आउट परेड के बाद दिया गया प्रमाण पत्र
Wed, 10 Aug 2022 08:44 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 10 Aug 2022 08:44 PM IST
सार
जेल रोड स्थित युवा कल्याण निदेशालय परिसर में बुधवार को आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान युवा कल्याण एंव खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीशचंद्र यादव ने ‘मान-प्रणाम’ स्वीकार किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) को 187 नये जवान मिल गए हैं। गुजरात स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्याल में 22 दिनों का प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी नवचयनित जवानों को पासिंग आउट परेड के बाद प्रमाण पत्र देकर पीआरडी में शामिल किया गया। इस मौके पर प्रशिशुओं और परेड कमांडरों को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
जेल रोड स्थित युवा कल्याण निदेशालय परिसर में बुधवार को आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान युवा कल्याण एंव खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीशचंद्र यादव ने ‘मान-प्रणाम’ स्वीकार किया। उन्होंने नव चयनित पीआरडी केजवानों शुभकामनाएं देते हुए मेहनत, लगन और ईमानदारी काम करने की अपील की। इस मौके पर मंत्री ने तीन परेड कमांडरों और 4 प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
परेड कमांडरों में आदित्य मिश्रा व दिव्या यादव (लखनऊ) व पिंटू कुमार (गाजियाबाद) और प्रशिक्षुओं में प्रीति शर्मा व शिवा कन्नौजिया (लखनऊ) और अभिमान (गाजियाबाद) शामिल हैं। जबकि परेड कमांडर के तौर पर सम्मानित होने वाली दिव्या यादव (लखनऊ) सर्वोत्तम प्रशिक्षु के तौर पर भी सम्मानित किया गया है। उप निदेशक युवा कल्याण सीपी सिंह ने बताया कि इस मौके पर मंत्री द्वारा पुलिस और होमगार्ड विभाग के प्रशिक्षकों, राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के स्टाफ को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी प्रशिक्षुओं को प्रारंभिक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन