फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: three high speed road corridor for Uttar Pradesh.

UP: केंद्र ने यूपी को दी तीन हाईस्पीड रोड कॉरिडोर की सौगात, जानें - किन जिलों को होगा लाभ

Sat, 03 Aug 2024 12:13 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 03 Aug 2024 12:13 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने कॉरिडोर परियोजनाओं के विकास को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव में आगरा से ग्वालियर, कानपुर रिंग रोड, अयोध्या रिंग रोड शामिल है।

विज्ञापन
UP News: three high speed road corridor for Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने शुक्रवार को 8 राष्ट्रीय हाईस्पीड एक्सेस कंट्रोल (प्रवेश नियंत्रित) कॉरिडोर परियोजनाओं के विकास को मंजूरी दे दी। इसमें यूपी के तीन हाईस्पीड रोड कॉरिडोर हैं। इसमें आगरा-ग्वालियर (छह लेन), कानपुर रिंग रोड कॉरिडोर (छह लेन) और आयोध्या रिंग रोड कॉरिडोर (चार लेन) शामिल हैं। सीएम योगी ने यूपी को दी गयी इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि इससे कनेक्टिविटी के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को भी गति मिलेगी।

विज्ञापन


अयोध्या में पर्यटन को मिलेगी रफ्तार
अयोध्या में 68 किलोमीटर लंबे चार लेन एक्सेस कंट्रोल रिंग रोड को हाइब्रिड वार्षिकी मोड (एचएएम) में निर्मित किया जाएगा। इसकी लागत 3,935 करोड़ रुपये है। रिंग रोड शहर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों जैसे एनएच 27 (ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर), एनएच 227 ए, एनएच 227 बी पर भीड़ को कम कर देगा।
विज्ञापन


एनएच 330, एनएच 330-ए, और एनएच 135-ए से राम मंदिर आने वाले तीर्थ यात्रियों की तीव्र गति से आवाजाही संभव हो सकेगी। रिंग रोड लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, अयोध्या हवाई अड्डे और शहर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों से आने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को निर्बाध कनेक्टिविटी भी प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिंग रोड उत्तर-पूर्वी गलियारों और अन्य एनएच के लंबी दूरी के यातायात को शहर के बाहर डायवर्ट करके अयोध्या में भीड़भाड़ कम करेगा। यह राष्ट्र की लॉजिस्टिक दक्षता को बढ़ाने में योगदान देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed