फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: There will be major changes in BJP from division to district, new presidents will be posted in 40 to

UP News : भाजपा में मंडल से जिला तक होंगे बड़े बदलाव, 40 से 50 फीसदी जिलों में नए अध्यक्षों की होगी तैनाती

Wed, 11 Jan 2023 09:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 11 Jan 2023 09:53 PM IST
सार

नगरीय निकाय चुनाव टलने के बाद भाजपा ने संगठनात्मक बदलाव की कवायद शुरू की है। पहले चरण में फरवरी तक प्रदेश की नई टीम गठित की जाएगी। इसके बाद संगठनात्मक जिलों में नए जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष बदले जाएंगे।

विज्ञापन
UP News: There will be major changes in BJP from division to district, new presidents will be posted in 40 to

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा में बड़े बदलाव की तैयारी है। पार्टी के 98 संगठनात्मक जिलों में करीब 40 से 50 फीसदी तक जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे। वहीं 1918 मंडलों में भी 50 फीसदी से अधिक में अध्यक्ष भी बदले जाएंगे।

विज्ञापन


नगरीय निकाय चुनाव टलने के बाद भाजपा ने संगठनात्मक बदलाव की कवायद शुरू की है। पहले चरण में फरवरी तक प्रदेश की नई टीम गठित की जाएगी। इसके बाद संगठनात्मक जिलों में नए जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष बदले जाएंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कई जिलाध्यक्षों के खिलाफ स्थानीय विधायकों व सांसदों ने संगठन विरोधी गतिविधियों के साथ जनप्रतिनिधियों की खिलाफत करने की शिकायत की है। करीब एक दर्जन जिलाध्यक्षों को विधानसभा चुनाव के बाद ही बदला जाना था लेकिन उसके बाद निकाय चुनाव की तैयारी शुरू होने से मामला टल गया।
विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने बीते दिनों लखनऊ प्रवास के दौरान पार्टी में भ्रष्टाचार व परिवारवाद से मुक्त नई लीडरशिप तैयार करने का संकेत दिया था। सूत्रों का कहना है कि अब लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जातीय व क्षेत्रीय समीकरण के लिहाज से नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। ब्राह्मण, ठाकुर, वैश्य, भूमिहार और कायस्थ समाज को साधा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, निकाय चुनाव आरक्षण के विवाद के बाद पिछड़े वर्ग में माहौल सुधारने के लिए बड़ी संख्या में पिछड़े समाज से जिलाध्यक्ष बनाए जाएंगे। पार्टी बसपा के परंपरागत वोट बैंक को साधने के लिए जाटव समाज के लोगों को भी जिलाध्यक्ष पद की कमान सौंपेगी। उधर, मंडल अध्यक्ष के पद पर युवाओं को मौका दिया जाएगा ताकि नई जिलों में भी नई लीडरशिप तैयार हो सके। पार्टी का प्रयास रहेगा कि जिले की सभी प्रमुख जातियों को मंडल अध्यक्ष पद पर प्रतिनिधित्व मिले।

मोर्चों को भी मिलेगा नया नेतृत्व
भाजपा के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा में भी नए प्रदेश अध्यक्ष की तैनाती की जाएगी।


पार्टी की प्रदेश टीम से लेकर मंडल और वार्ड स्तर तक बड़ा बदलाव होगा। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद संगठन में नई नियुक्तियां की जाएंगी। - भूपेंद्र सिंह चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed